जयपुर और जोधपुर एयरपोर्ट से आज (गुरुवार) रवाना होने वाली कुल 5 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें 4 इंडिगो की हैं। इंडिगो एयरलाइंस एयरक्राफ्ट और क्रू मेंबर की कमी से जूझ रही है। इसी वजह से उड़ानें कैंसिल हो रही हैं। जयपुर से उड़ाने भरने वाली 4 फ्लाइट्स कैंसिल हैं, इनमें तीन इंडिगो की सर्विस है। इसी तरह जोधपुर में इंडिगो की एक उड़ान को रद्द किया गया है। जयपुर में यात्रियों ने हंगामा किया। जयपुर में इंडिगो की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 6E-207, सुबह 7:35 बजे रवाना होना था, 6 घंटे बाद 2:10 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन नहीं भर पाई। इसी देरी के कारण कथा वाचक जया किशोरी भी जयपुर एयरपोर्ट पर फंसी रहीं और लंबे समय से इंतजार करती रहीं। जयपुर एयरपोर्ट की 2 PHOTOS देखिए… जयपुर- इंडिगो की 3 और स्पाइसजेट की एक फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (6E-6503) को रद्द किया गया। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 7:40 बजे उड़ान भरती है। संचालन संबंधी कारणों के चलते इसे आज सुबह कैंसिल कर दिया गया। कोलकाता के लिए इंडिगो की फ्लाइट (6E-6247) सुबह 9:05 बजे उड़ान भरने वाली थी। इसे भी रद्द कर दिया गया। इंडिगो की चेन्नई के लिए फ्लाइट (6E-5362) भी संचालन संबंधी परेशानी की वजह से रद्द कर दी गई। यह उड़ान सुबह 9:55 बजे थी। स्पाइसजेट की कोलकाता की फ्लाइट (SG-889) को भी रद्द कर दिया गया। यह सुबह 7:50 बजे रवाना होती है। एयरलाइंस की ओर से संचालन कारणों का हवाला दिया गया है। जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की एक फ्लाइट रद्द
जोधपुर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई जाने वाली फ्लाइट (6E6032) कैंसिल की गई है। इसके अलावा हैदराबाद से जोधपुर आने वाली 6E5142, मुंबई से जोधपुर आने वाली 6E297 और बेंगलुरु से जोधपुर आने वाली 6E6471 फ्लाइट भी रद्द की गई है। एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट कैंसिल करने का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर मनोज कुमार उनियाल ने बताया- इंडिगो की ओर से आज सुबह मैसेज आया था कि उनकी चार उड़ान रद्द की जा रही हैं। हालांकि तकनीकी दिक्कत की बात सामने आ रही है। आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी सामने आ रहा है कि इंडिगो इस समय पायलट और क्रू कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। एयरलाइंस कंपनियां समय पर नहीं दे रहीं जानकारी
जयपुर एयरपोर्ट के साथ ही देशभर के एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही फ्लाइट कैंसिलेशन से पैसेंजर्स परेशान हैं। कई पैसेंजर्स ने इंडिगो एयरलाइंस से समय पर जानकारी न देने की शिकायत भी की। एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि रद्द हुई फ्लाइट के पैसेंजर्स को रिफंड या री-शेड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है। क्रू की उपलब्धता और एयरक्राफ्ट पोजिशनिंग में आई दिक्कतों की वजह से संचालन प्रभावित हुआ है। इसे जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर पिछले एक सप्ताह से फ्लाइट शेड्यूल गड़बड़ाया हुआ है। अब तक जयपुर एयरपोर्ट से एक दर्जन से ज्यादा फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं। दो दर्जन से ज्यादा फ्लाइट देरी से संचालित हुई हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर फंसीं जया किशोरी
देशभर में इंडिगो की सेवाओं पर आए संकट का असर जयपुर एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहा है। जहां फ्लाइट संचालन पूरी तरह बिगड़ गया है। गुरुवार को हालात इतने खराब रहे कि आम यात्रियों से लेकर वीआईपी तक सभी परेशान नजर आए।