हिमाचल की कांग्रेस सरकार के तीन साल के कार्यकाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आज (गुरुवार को) हुंकार रैली की। इसमें राधे-राधे की गूंज देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा- जब भी हम (विपक्ष) सदन में जाते हैं तो राधे-राधे बोलते हैं। इससे, सीएम सुक्खू भी राधे-राधे बोलने को मजबूर हो गए। जयराम ने कहा- अच्छा लगा कि सनातन का कुछ अंश इनमें भी आ गया। इन्होंने (सीएम) सत्ता में आते ही सनातन का अपमान शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा- आज हर कोने से ‘बदलो बदलो, भ्रष्ट सरकार’, यही आवाज आ रही है। उन्होंने कहा, हिमाचल सीएम सुक्खू अपनी ऑल्टो कार में बजट पेश करने आते हैं। साल 2027 के चुनाव में भी पूरी कांग्रेस ऑल्टो में फिट हो जाएगी। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार आपदा के लिए 5500 करोड़ पहले दे चुकी है। सरकार पहले उसका हिसाब दें। फिर 1500 करोड़ की मांगे। सुक्खू सरकार चाह रही है कि 1500 करोड़ ट्रेजरी में नहीं, उनके खाते में आए। उन्होंने कहा- हिमाचल पहले ही ऑन सेल है। अब लैंड सिलिंग एक्ट की धारा 118 को कल विधानसभा में बिल लाकर बदला जा रहा है। उन्होंने कहा- जोरावर स्टेडियम में ही बीते कल ABVP ने मार्च निकाला था। अनावश्यक रूप से लाठीचार्ज करके लहूलुहान कर दिया। 10 बच्चे घायल कर दिए। CM सुक्खू ने राधे-राधे बोलने बच्चों को रोका: श्रीकांत BJP के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा- सुक्खू सरकार सनातन का अपमान कर रही है। बच्चों को राधे-राधे बोलने से रोक रही है। राहुल गांधी को खुश करने के लिए सनातन का अपमान किया गया। उन्होंने कहा- कांग्रेसियों कान खोलकर सुन लो, हिमाचल BJP का था और 2027 में फिर से भाजपा का होगा। इस बार मोदी के नेतृत्व में हर बूथ पर कमल खिलेगा। कांग्रेस सरकार बेईमान व झूठी है और धोखा देकर सरकार बनाई है। इनके झांसे में आकर लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी है। उन्होंने, पहले 5500 हजार का पैकेज हिमाचल को दिया। इस बार दोबारा आपदा आई तो 1500 करोड़ का पैकेज फिर दिया। उन्होंने कहा- जनता जो चंदा देती है उसे भी चोरी करने का प्रयास किया। नेशनल हेराल्ड केस में चंदा चोरी का प्रयास किया। राहुल गांधी-सोनिया गांधी दोनों जमानत पर चल रहे हैं। खाओ, पिओ और मौज वाली है कांग्रेस सरकार: अनुराग अनुराग ठाकुर ने कहा- कांग्रेस ने तीन साल में केवल हिंदुओं को गाली देने का काम किया है। कांग्रेस को लज्जा से मुंह छिपाने का काम करना चाहिए था, वह लोग जश्न मनाने की तैयारी कर रहे है। ये तीन साल शासन नहीं कुशासन के है। ये सरकार खाओ, पिओ और मौज करने वाली सरकार है। ये सरकार मित्रों की है। अनुराग ने कहा- कभी मुलाजिम, कभी पेंशनर, युवा, महिलाएं सड़कों पर है। तीन सालों में ही व्यवस्था पतन की कहानी कांग्रेस ने लिखी है। आज से ही सरकार के पांव उखड़ने शुरू होंगे। 5 लाख को नौकरी का वादा, 1500 को भी नहीं दे पाए: ठाकुर अनुराग ने कहा- प्रियंका गांधी 5 लाख को नौकरी का वादा करके गई थीं, हकीकत में 1500 को भी रोजगार नहीं मिला। इसलिए इस सरकार को उखाड़ फेंकना जरूरी है। उन्होंने कहा- बिहार में चुनाव में बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाई तो सब एक सोफे पर आ गए, क्या हिमाचल में भी यही होगा? कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को बदलने के लिए भरी हुंकार: बिंदल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा- जोरावर स्टेडियम में भाजपा ने भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को बदलने के लिए हुंकार भरी है। उन्होंने कहा- सरकार ने नाके लगाकर जगह जगह लोगों को रैली में आने से रोका है। उन्होंने कहा, हिमाचल के बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा- 5 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया गया था। आज पशु मित्र और रोगी मित्र लगाए जा रहे हैं। ये व्यवस्था परिवर्तन नहीं सत्ता का पतन है। हिमाचल में देश की सबसे भ्रष्ट सरकार: टंडन बीजेपी के सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा- आज की इस रैली के बाद सुक्खू सरकार को उखाड़ने का काम शुरू होगा। सुक्खू सरकार कोई भी वायदा पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा- हिमाचल सरकार पूरे देश की सबसे निकम्मी और भ्रष्ट सरकार है। दफ्तर बंद किए जा रहे। लोगों को नौकरी से हटाया जा रहा है। कांगड़ा से सांसद डा.राजीव भारद्वाज ने कहा- सुक्खू सरकार ने स्कूल, कालेज, दफ्तर और ट्रेजरी भी बंद कर दी है। इसलिए, सुक्खू सरकार को भी उखाड़ फेंकना जरूरी है। दूध-गोबर के साथ पहुंचे भाजपा वर्कर इस दौरान बहुत से भाजपा वर्कर दूध और गोबर लेकर रैली में पहुंचे और सुक्खू सरकार के खिलाफ नारेबाजी। दरअसल, कांग्रेस ने 80 रुपए गाय का और 100 रुपए भेंस का दूध खरीदने की गारंटी दी थी। मौजूदा सरकार ने मिल्कफेड के माध्यम से खरीदे जाने वाले दूध के दाम जरूर बढ़ाए है। मगर 80 व 100 रुपए नहीं किए गए। कंगना को छोड़कर सभी सांसद पहुंचे BJP की इस रैली में कंगना रनोट को छोड़कर अन्य सभी राज्यसभा व लोकसभा सांसद पहुंचे। इस रैली में विशेषकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर मौजूद रहे। छह सांसदों समेत हिमाचल बीजेपी के सभी विधायक भी उपस्थित रहे। पुलिस छावनी में तब्दील रहा जोरावर स्टेडियम बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए जोरावर स्टेडियम और विधानसभा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील किया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विधानसभा की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग की गई। चप्पे चप्पे पर पुलिस जवान तैनात कर दिए गए। धर्मशाला में भाजपा के प्रदर्शन के PHOTOS…