गुजरात के भावनगर में बुधवार सुबह एक कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। बेसमेंट में शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इसमें 4 अस्पताल और कई दुकानें हैं। आग के फैलते ही फर्स्ट फ्लोर के अस्पताल की खिड़की तोड़कर नवजातों को चादर में लपेटकर बाहर निकाला। वहीं दूसरे अस्पताल से भी मरीजों का रेस्क्यू किया गया। प्रशासन के मुताबिक, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इमारत से धुआं फैलने के कारण मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 19-20 लोगों का रेस्क्यू फायर अधिकारी प्रद्युम्नसिंह के मुताबिक अब तक 19–20 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। आग बुझाने के काम में 5 फायर फाइटर और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे थे। बिल्डिंग में मौजूद अस्पताल में से नवजात बच्चों का रेस्क्यू भी किया गया है। इन्हें चादर में लपेट कर ड्रिप के साथ ही बाहर निकाला गया। निगम कमिश्नर बोले- फ्लोर पर जमा कचरे में आग लगी थी नगर निगम कमिश्नर एन.वी. मीना ने बताया कि आग ग्राउंड फ्लोर पर जमा कचरे में लगी थी, जिसका धुआं अस्पतालों में पहुंच गया। फिलहाल आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। ——————– ये खबर भी पढ़ें…
लखनऊ के रेलवे हॉस्पिटल में भीषण आग:22 मरीजों को बचाया गया, तीन मंजिला अस्पताल में भरा धुआं, अफरा-तफरी लखनऊ में आलमबाग स्थित रेलवे हॉस्पिटल में 26 अक्टूबर को भीषण आग लगी थी। आग से तीन मंजिला अस्पताल में धुआं भर गया। मरीजों और अस्पताल स्टाफ का दम घुटने लगा। अफरा-तफरी मच गई। धुआं भरने से अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती 22 मरीज फंस गए। अस्पताल के फायर अलार्म बजने लगे। मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। तुरंत परिजनों और स्टाफ ने जैसे-तैसे CCU में भर्ती मरीजों का रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…