चंडीगढ़ में सेक्टर 26 की टिंबर मार्केट में मारे गए बदमाश इंदरप्रीत सिंह पैरी का आज अंतिम संस्कार हुआ। उसके परिवार के लोगों ने अंतिम दर्शन किए और उसके बाद भाई ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान पैरी के परिजन और दोस्त काफी रोते दिखे। इससे पहले पैरी का मर्डर से पहले का वीडियो भी सामने आया है। वह सेक्टर 26 में ही एक क्लब से निकलते हुए दिख रहा है। उसके हाथ में सिगरेट है, जिसके कश लगाते वह दिख रहा है। उसके आगे एक सफेद टोपी में युवक भी है, जिसे इंदरप्रीत का दोस्त बताया जा रहा है। टोपी में दिखे शख्स का नाम बल्लू है, जो चंडीगढ़ पीजीआई की मॉर्च्युरी में भी पहुंचा था और इंदरप्रीत के परिवार के साथ काफी देर तक रहा और बातचीत की। युवक की फोटो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ भी सामने आई है। पुलिस इससे भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि वह सीसीटीवी इंद्रप्रीत की मरने से पहले की थी। इंद्रप्रीत के साथ दिखाई दिए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बता दें कि बीते दिन हुई वारदात के बाद गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने गोल्डी बराड़ से खुली लड़ाई का ऐलान किया था। लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। पैरी के साथ दिखे युवक की PHOTOS पैरी हत्याकांड में क्या है नया… कौन है इंद्रप्रीत पैरी, जिसकी हत्या हुई… हत्यारों का भी वीडियो वायरल चंडीगढ़ में हत्या करने के बाद आरोपी पंचकूला पहुंचे थे। वो कार छोड़कर निकल गए थे। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी पैदल जाते दिख रहे हैं। हालांकि, दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता। गोल्डी का ऑडियो आया था सामने गोल्डी का भी एक ऑडियो सामने आया है, जिसमें वह लॉरेंस को गद्दार बता रहा है। साथ ही आरोप लगा रहा कि उसने एक निर्दोष व्यक्ति (पैरी) की हत्या करवा दी। हालांकि दैनिक भास्कर ऐप इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। चंडीगढ़ पुलिस के पास भी यह पोस्ट पहुंच चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुबई में हुई जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा की हत्या का बदला लेने के लिए यह मर्डर किया गया है। सिप्पा लॉरेंस गैंग का सदस्य था, जिसकी हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ गैंग ने ली थी। फिलहाल, पुलिस ने सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस पैरी की हत्या के बाद सामने आए वीडियो में शामिल युवकों की जानकारी भी जुटा रही है, जो कार में बैठते दिख रहे है। गोल्डी की ओर से जारी की गई ऑडियो की भी जांच की जा रही है। वहीं वारदात में हमलावरों ने जिस क्रेटा गाड़ी का यूज किया, उसे पंचकूला से बरामद कर लिया गया है। हमलावर गाड़ी यहां छोड़ बाइक से फरार हो गए। चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने उसे जब्त किया और मनीमाजरा थाने में ले आई। फेसबुक पर लॉरेंस गैंग की ओर से डाली गई पोस्ट… पोस्ट में कई हमलों और हत्याओं का जिक्र, चेतावनी भी दी
लॉरेंस गैंग की ओर से फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में आगे लिखा गया कि इन्होंने (गोल्डी और रोहित) हमारे हरी भाई पर अटैक करने की कोशिश की थी और बाद में जोर सिद्धू उर्फ सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी। और आज से हमारी सभी को चेतावनी है। जो‑जो भी इनका छोटे से छोटे काम में भी साथ देगा, सभी को मारेंगे। और जो बुकी और क्लब वाले इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो, सब तक पहुंच जाएंगे हम। चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको।