हरियाणा में करनाल के घरौंडा में आज सुबह (बुधवार को) नेशनल हाईवे- 44 पर एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें रॉन्ग साइड से आए एक बेकाबू ट्रक ने 3 वाहनों को टक्कर मार दी। यह ट्रक बस से टकराकर कार और बाइक को कुचलता हुआ पलट गया। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी हाउस भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरने वालों में 2 लोगों की पहचान हुई है। इनमें एक का नाम संजीव और दूसरे का नाम विशाल है। एक एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था और एक क्रीड डिपार्टमेंट में काम करता था। बाकियों की शिनाख्त होना बाकी है। हादसे के बाद के PHOTOS… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ हादसा… कार निकालने के 2 PHOTOS… यात्री बोला- मैं बस में पीछे बैठा था, तभी झटका लगा
बस सवार यात्री हरजीत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली से अमृतसर जा रहा था और पंजाब रोडवेज की बस में सवार था। अचानक एक जोरदार झटका लगा और बस रुक गई। बाहर देखा तो एक ट्रक ने टक्कर मारी हुई थी। गनीमत रही कि सवारियों को थोड़ी बहुत चोटें आईं। करनाल की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक आया था। उसने पहले कार और फिर बाइक वालों को टक्कर मारी। हरजीत ने कहा कि कार में 2 या 4 लोग सवार थे जिनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक वालों की भी मौत हो गई है। अब पता नहीं कि 4 लोग मरे हैं या फिर 6। बाइक सवार मृतकों की हुई पहचान
बाइक पर सवार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें संजीव कुमार (46) और विशाल (40) की मौत हुई है। विशाल एडीसी ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर था और संजीव क्रीड डिपार्टमेंट में था। विशाल घरौंडा में हनुमान मंदिर का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, संजीव कोहंड का रहने वाला था। कार में भी 2 युवक सवार थे। यह दिल्ली नंबर की गाड़ी थी। इनकी दोनों की भी मौत हो चुकी है। हालांकि, अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। विशाल-संजीव दोनों के दो-दो बच्चे
संजीव के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। बेटा 11वीं में है, जबकि बेटी 8वीं क्लास में है। वहीं, विशाल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीनों बहनें शादीशुदा हैं। घटना के बाद विशाल का पूरा परिवार घरौंडा हॉस्पिटल में बैठा मिला। बताया गया कि लगभग 3 साल पहले ही विशाल की नौकरी HKRN में लगी। जबकि, संजीव प्राइवेट जॉब में था। विशाल के परिवार में उसका बेटा आयुष है, जो बीटेक कर रहा है। और बेटी तन्वी, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है।