जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में वकील भरतसिंह राठौड़ से धक्का-मुक्की के बाद मामला गर्मा गया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर, पुलिस उपायुक्त और कुड़ी थानाधिकारी को तलब किया है। थाने में बिना यूनिफॉर्म के पुलिसकर्मी के बयान लेने पर वकील ने सवाल उठाए थे। इससे थानाधिकारी (SHO) हमीरसिंह तमतमा गए और कहा- वकील है तो क्या हुआ, अभी 151 में बंद कर दूंगा। सारी वकालत निकल जाएगी। वकील का कोट भी फाड़ दिया था। थाने के बाहर रातभर डटे रहे वकील
पुलिस के इस रवैये के विरोध में रातभर तमाम वकील कुड़ी थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। धरना मंगलवार सुबह भी जारी है। वकीलों से जुड़े संगठनों ने निर्णय लिया है कि 2 दिसंबर को राजस्थान हाईकोर्ट और सभी अधीनस्थ न्यायालयों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य का स्वैच्छिक बहिष्कार करेंगे। बार संघों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन आगे भी तेज किया जा सकता है। थाने में क्या हुआ, पढ़िए… वकील : साहब, आप वर्दी में क्यों नहीं हैं? आप थाने में ड्यूटी पर हैं।
सीआई : (तेज आवाज में) तुझे क्या करना है? तू वीडियो क्यों बना रहा है? बंद कर इसे।
वकील: वीडियो बनाना मेरा अधिकार है। मैं आपसे पूछ रहा हूं कि आपकी यूनिफॉर्म कहां है? आप बिना वर्दी के थाने में कैसे बैठे हैं?
सीआई: मैं एसएचओ (या अधिकारी) हूं, मुझे मत सिखा। और ये मोबाइल नीचे कर ले।
वकील: मैं वकील हूं, मुझे कानून पता है। आप बदतमीजी से बात कर रहे हैं।
सीआई: वकील है तो क्या हुआ? ज्यादा नेतागिरी मत कर। अभी 151 में बंद कर दूंगा, सारी वकालत निकल जाएगी।
महिला वकील (पत्नी) पूजा कंवर: (बीच-बचाव करते हुए) सर, आप ये क्या कह रहे हैं? आप एक वकील को 151 में बंद करने की धमकी दे रहे हैं? ये लीगल नहीं है।
पुलिस अधिकारी : लीगल-वीगल सब यहीं धरा रह जाएगा। इसको अंदर डालो। ए, इसको 151 में बंद करो। शांतिभंग कर रहा है ये।
वकील: आप मुझे डरा नहीं सकते। मैं अपनी बात रख रहा हूं। आपने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया है।
सीआई: दुर्व्यवहार क्या होता है अब बताऊंगा। बाहर निकालो इनको…
वकील: देख लेंगे साहब। आप वर्दी में नहीं हैं और ऊपर से दादागिरी कर रहे हैं। ये वीडियो सब देखेंगे। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…