पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह में अंकुर और शुभम मोटा बदमाश भिड़ गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें दूल्हे की मौसी और उसके दोस्त की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। देर रात शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। यह शादी झूला ठेकेदार के परिवार में थी। पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के वक्त हल्का नॉर्थ के विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद थे। घटना के वक्त पैलेस में करीब 700-800 लोग मौजूद थे। 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि बदमाशों के साथ पैलेस मैनेजमेंट और उन्हें इनवाइट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 6 लोगों को राउंडअप किया गाया है। पहले हाथापाई हुई, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की
सूत्रों के अनुसार बदमाशों के 2 गुटों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही मिनटों में हाथापाई में बदल गई। इसके बाद फायरिंग कर दी गई। 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई है। दूल्हे की 2 अहम बातें…. अब पढ़िए प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया पुलिस ने 7 नामजद और 11 अज्ञात पर केस दर्ज
पुलिस ने कुल 18 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें अंकुर निवासी लुधियाना, जसबीर सिंह निवासी नूरवाला रोड, रूबल प्रधान सब्जी मंडी सलेम टाबरी, जतिंदर कुमार डाबर निवासी शक्ति विहार हैबोवाल, शुभम मोटा, युवराज सिंह और एक सरदार शामिल हैं। इसके अलावा 10–11 अन्य अज्ञात लोगों पर भी हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर की गई है। FIR में 2 अहम बातें… (इनपुट- अमित शर्मा) फायरिंग के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
(इनपुट- अमित शर्मा)