भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए भारत में गृहयुद्ध भड़काने की साजिश रच रही है। ये अकाउंट पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर और अमेरिकी सहित अन्य देशों से चल रहे हैं। राहुल गांधी और लेफ्ट नेताओं के इशारे पर भारत की छवि खराब की जा रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पात्रा ने कई X अकाउंट दिखाए और कहा कि ये अकाउंट विदेश से बनाए गए थे, जो चुनाव आयोग, भाजपा-RSS और PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान चलाते थे। पात्रा ने आरोप लगाया, 2014 से लगातार राहुल गांधी विदेश जाकर देश के खिलाफ बोल रहे हैं। वे देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भले ही इसके लिए विदेशी ताकतों की मदद लेनी पड़े। इधर कांग्रेस ने कहा कि X ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिसमें किसी भी अकाउंट की लोकेशन दिखाई देती है। लेकिन X खुद कह रहा है कि यह लोकेशन हमेशा सही नहीं होती। यह ट्रैवल, नेटवर्क या टेक्निकल गलती की वजह से बदल सकती है। पात्रा के 3 बड़े आरोप कांग्रेस के 2 जबाव अब X के नए फीचर्स के बारे में जानिए… अकाउंट की लोकेशन सार्वजनिक X ने हाल ही में नया फीचर शुरू किया, जिससे हर अकाउंट की लोकेशन (देश/क्षेत्र) दिखाई देने लगी है। कंपनी का कहना है कि इससे प्लेटफॉर्म पर पारदर्शिता बढ़ेगी। जैसे ही यह फीचर लॉन्च हुआ, कई यूजर्स हैरान रह गए। उन्हें पता चला कि भारत के कई बड़े राजनीतिक अकाउंट विदेशों से ऑपरेट हो रहे हैं। X बोला लोकेशन हमेशा 100% सही नहीं होती लोकेशन को लेकर हुए विवाद को लेकर X ने बताया कि किसी अकाउंट की दिखाई गई लोकेशन बदल भी सकती है। इसके कारण हो सकते हैं: X ने कहा कि वे इस फीचर को सुधार रहे हैं और जल्द ही अपडेट आएगा, जिससे लोकेशन लगभग 99.99% सही दिखेगी। —————————- ये खबर भी पढ़ें… राहुल के आरोपों पर भाजपा का जवाब, उनके दावे झूठे:छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं; कहते हैं एटम बम फटेगा, बम फटता क्यों नहीं कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा और चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर पलटवार किया। रिजिजू ने कहा- राहुल ने जो प्रेजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया। पूरी खबर पढ़ें…