हरियाणा में हिसार के हांसी स्थित बिनौला मिल की छत पर गुरुवार सुबह एक ड्रोन गिर गया। इससे यहां काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। ड्रोन में कैमरा लगा था। मिल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद DSP विनोद शंकर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना की जानकारी मिलने पर सेना के अधिकारी भी पुलिस से संपर्क कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्रोन की जांच की। इसके बाद उसे खोलकर अपने कब्जे में ले लिया। आर्मी से जुड़े सूत्रों के अनुसार इस ड्रोन का इस्तेमाल सर्विलांस के लिए किया जाता है। यह ड्रोन हिसार कैंट से उड़ा था, जो 15 किलोमीटर दूर बिनौला मिल तक पहुंच गया। उधर, आर्मी की ओर से आए बयान में इस हादसे को पक्षियों के झुंड से टकराने से होना बताया गया है। वहीं, लोकल पुलिस ने भी इस मामले में आर्मी से रिपोर्ट मांगी है। ड्रोन गिरने की आवाज सुनकर घबरा गए
बिनौ ला मिल के अकाउंटेंट और इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रेम ने बताया कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। हमने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद पुलिस और आर्मी वाले पहुंचे और ड्रोन ले गए। ड्रोन के नीचे कैमरा लगा हुआ था। यह देखने में हेलिकॉप्टर जैसा लग रहा था। ड्रोन गिरने की आवाज सुनकर कर्मचारी घबरा गए थे। पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया
हांसी एसपी अमित यशवर्धन ने बताया कि घटना से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। उनका कहना है कि यह सेना का ड्रोन है, जिसकी फ्लाइट टेस्टिंग की जा रही थी। हिसार कैंट एरिया रेड जोन में आता है, इसलिए ये लोग हांसी में टेस्टिंग कर रहे थे, क्योंकि हांसी ग्रीन जोन में आता है। यह सभी रूल फॉलो कर रहे थे। आर्मी प्रवक्ता बोले- पक्षियों के झुंड से टकराकर नीचे गिरा हांसी एसपी ने बताया कि आर्मी कैंट के मेजर से बात हुई थी। उन्होंने माना है कि टेस्टिंग के दौरान ड्रोन गिर गया। बताया गया कि यह ड्रोन हिसार आर्मी कैंट से उड़ा था। जहां यह गिरा है, उसकी दूरी करीब कैंट से 15 किलाेमीटर है। हमने आर्मी से इसकी रिपोर्ट भी मांगी है। ड्रोन की क्षमता के बारे में आर्मी फिलहाल कुछ नहीं बता रही है। उधर, इस संबंध में आर्मी के प्रवक्ता का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि पक्षियों के झुंड से टकराकर यह ड्रोन नीचे गिर गया था। बिनौला मिल की छत पर गिरे ड्रोन के PHOTOS… —————- ये खबर भी पढ़ें… खालिस्तानी संगठन ने सिरसा में वूमन पुलिस स्टेशन के पास हमले का दावा किया खालिस्तानी संगठन ने सिरसा में वूमन पुलिस स्टेशन के पास देर रात धमाके का दावा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को खालिस्तानी ग्रुप किंग शूटर्स के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। हालांकि, इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पास में ही रोड के दूसरी तरफ पूर्व सांसद अशोक तंवर की कोठी है। पूरी खबर पढे़ं…