सीहोर जिले के आष्टा स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) यूनिवर्सिटी खुद को बड़ा ब्रांड बताती है। देशभर के स्टूडेंट्स, अफसरों-उद्योगपतियों के बच्चे, 7 से 10 लाख तक की फीस… लेकिन पिछले तीन सालों में यहां हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हर कुछ महीनों में कैंपस किसी न किसी विवाद से दहल उठता है। 26 नवंबर 2025 को स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगा दी। उनका कहना है कि गर्मी हो, ठंड हो या बारिश… फीस बढ़ने के साथ सुविधाएं बढ़नी चाहिए, लेकिन VIT में हाल ये है कि बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिलने से 26 नवंबर को छात्रों ने आगजनी कर दी। उनका आरोप है कि दूषित पानी के कारण स्टूडेंट बीमार हो रहे हैं। पीलिया पीड़ित कई स्टूडेंट्स को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। आगजनी की घटना के बाद हालात संभालने के लिए पांच थानों का पुलिस बल और एसआईटी को तैनात किया गया। स्टूडेंट्स अपने घर चले गए। जानिए, तीन साल में वीआईटी के 7 बड़े विवाद क्या रहे दैनिक भास्कर ने इससे पहले इन तीन सालों में सामने आए सात बड़े विवादों की पड़ताल की है।पढ़िए, कब, कैसे और क्यों VIT देश के सबसे विवादित कैंपसों में शामिल होता चला गया… 1. 8 जुलाई 2022: हॉस्टल में हनुमान चालीसा पाठ, सात छात्रों पर 5,000 का जुर्माना हॉस्टल में छात्रों ने हनुमान चालीसा पढ़ी। प्रबंधन ने इसे “नियमों का उल्लंघन” बताकर सा छात्रों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया। मामला इतना बढ़ा कि तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा– “हनुमान चालीसा भारत में नहीं पढ़ेंगे तो कहां पढ़ेंगे?” इसके बाद कलेक्टर से जांच कराई गई। 2. 17 अगस्त 2022: छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाई, कारण आज भी अज्ञात बिहार के छात्र नैतिक आनंद (20) ने वीआईटी के हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। उसके सहपाठी खाना खाने बाहर गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की, लेकिन वजह आज तक सामने नहीं आई। 3. 20 फरवरी 2023: जेब में हाथ डालकर घूमना… और मारपीट हो गई छात्र सुबोध खान हॉस्टल से खाना खाकर घूम रहा था। थर्ड ईयर के कुछ छात्रों को उसका “जेब में हाथ डालकर घूमना” पसंद नहीं आया। रोका–टोकी की तो पहले बहस फिर मारपीट। एक अन्य छात्र को भी पीटा गया। इस मामले में चार छात्रों पर केस दर्ज किया गया। 4. 25 मई 2024: आधी रात को 2000 स्टूडेंट्स सड़क पर, ‘पानी तक नहीं मिलता’ भारी फीस, लेकिन पीने का पानी नहीं। यूनिवर्सिटी ने खुद ईमेल भेजकर कहा– “तला-भुना मत खाओ, पानी बचाओ।” इस मेल के बाद छात्र भड़क गए। रात 12 बजे 2,000 से ज्यादा बच्चे कैंपस में इकट्ठा हुए। नारेबाजी, तोड़फोड़, प्रोफेसर की गाड़ी तक तोड़ी गई। हंगामा 3 बजे रात तक चलता रहा। अगले ही दिन यूनिवर्सिटी ने परीक्षा टालकर ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया, जबकि परीक्षा शुरू होने वाली थी। तब यूनिवर्सिटी प्रबंधन के अमित सिंह ने कहा था– “पानी की कोई समस्या नहीं है। छात्र इकट्ठा हुए हैं, लेकिन वे क्यों नाराज हैं, पता नहीं।” 5. 14 अक्टूबर 2024: रजिस्ट्रार ने गार्ड को डंडे से पीटा, केस दर्ज गार्ड राम अवतार वर्मा की ड्यूटी गेट नंबर 4 पर थी। वॉकी-टॉकी डिस्चार्ज होने के कारण वो रात 10 बजे इसे बदलने गया, लौटते ही तत्कालीन रजिस्ट्रार देवाशीष अधिकारी उसपर भड़क गए। देवाशीष ने गालियां दीं, फिर गेट पर पड़ा डंडा उठाकर मारपीट कर दी। गार्ड ने थाने में केस दर्ज करा दिया। गार्ड ने पुलिस को बताया कि वॉकी-टॉकी को बदलने ब्लॉक नंबर 6 चला गया था। लौटा तो देवाशीष ने पूछा- तू ड्यूटी छोड़कर कहां गया था? मैंने कारण बताया लेकिन वे गालियां देने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। सुपरवाइजर रोहित ने बीचबचाव किया। 6. 5 नवंबर 2024: छात्राओं का नहाते हुए वीडियो, कैंपस में हड़कंप ऐसी घटना जिसने वीआईटी को देशभर में कलंकित कर दिया। हॉस्टल में छात्राओं का नहाते हुए वीडियो सामने आया। मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 74 छात्र-छात्राओं को सस्पेंड कर दिया था। 12 छात्र-छात्राओं को स्थायी रूप से जबकि बाकी 62 को छह महीने और एक साल तक के लिए निलंबित किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिकायत की। इसके बाद राज्यपाल ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। कमेटी में हमीदिया कॉलेज के प्रो. अनिल शिवानी अध्यक्ष जबकि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर की प्रो. संगीता जैन, एमबीएम कॉलेज भोपाल के प्रो. संजय दीक्षित और भेरुलाल पीजी कॉलेज महू के प्रो. मनोहर दास सोमानी को कमेटी का सदस्य बनाया। 7. 7 नवंबर 2024: ABVP और गार्ड भिड़े, 5 लोग घायल छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वाले मामले को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता विरोध करने पहुंचे थे। इस दौरान शाम को गार्ड और छात्रों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन कार्यकर्ता और दो गार्ड घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया। दरअसल, छात्राओं के वीडियो के मामले में एबीवीपी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा, जिसमें छात्रों का निलंबन वापस लेने की मांग की थी। चेतावनी दी गई थी कि अगर तीन दिन में मांगों को नहीं माना गया, तो आंदोलन किया जाएगा। तीन दिन बाद वीआईटी प्रबंधन ने जब निलंबन की कार्रवाई वापस नहीं ली, तो कार्यकर्ता वीआईटी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस बीच सुरक्षा गार्ड आ गए। ये भी पढ़ें… VIT में घटिया खाने के विरोध पर चांटे पड़े, लगा दी आग मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित वीआईटी (वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सुबह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुछ छात्रों ने फिर आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी कैंपस में बुलाया गया। टीम ने मेडिकल टेस्ट के लिए सभी छात्रों के ब्लड सैंपल लिए। पढ़ें पूरी खबर…