मद्रास हाई कोर्ट ने 19 फरवरी 2009 को हुई पुलिस-वकील हिंसा से जुड़े मामले में 28 वकीलों के खिलाफ दायर चार्जशीट रद्द कर दी। जस्टिस एम. निर्मल कुमार ने गुरुवार को 27 वकीलों की याचिकाओं को स्वीकार करते हुए सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ दायर चार्जशीट को रद्द कर दिया। कोर्ट में सुब्रमण्यम स्वामी पर फेंके गए थे सड़े अंडे
सुब्रमण्यम स्वामी पर यह हमला 19 फरवरी 2009 को हुआ था। इस दौरान स्वामी नटराज मंदिर के सरकारी अधिग्रहण को चुनौती देने वाले मामले में पक्षकार बनने के लिए कोर्ट में उपस्थित हुए थे। इसी दौरान लिट्टे समर्थक वकीलों के एक समूह ने उन्हें तमिलों का गद्दार बताते हुए जजों को सामने ही उन पर सड़े अंडे फेंके थे। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच जमकर हिंसा भी हुई थी। इस घटना में कई वकील, पुलिसकर्मी और एक हाई कोर्ट जज घायल हो गए थे, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद जजों ने पुलिस आयुक्त को वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए एक आदेश भी पारित किया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… मेडिकल कॉलेज रिश्वत मामले में ED की दिल्ली, यूपी समेत 10 राज्यों में छापेमारी मेडिकल कॉलेज रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की सीबीआई की FIR के आधार पर देशभर में बड़ी कार्रवाई चल रही है। ईडी ने गुरुवार को 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, यूपी और दिल्ली में छापेमारी की है। सीबीआई की FIR में आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारियों को मेडिकल कॉलेजों की जांच से जुड़ी सीक्रेट जानकारी लीक करने के बदले रिश्वत दी गई थी। इस जानकारी का इस्तेमाल कर कुछ मेडिकल कॉलेजों ने पैरामीटर में हेरफेर कर मान्यता और कोर्सों की मंजूरी लेने में किया। दिल्ली में हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर अंकित मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार दिल्ली में गुरुवार को हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर अंकित (25) दिल्ली पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल के साथ एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। अंकित पर 25,000 रुपए का इनाम था। पुलिस ने बताया कि अंकित एक आदतन अपराधी है। अंकित ने 2020 में, बहादुरगढ़ में केंद्रीय खुफिया एजेंसी की एक टीम पर गोलीबारी की थी, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया था। अंकित हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसने आज सुबह करीब 8.05 बजे दिल्ली के अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 पर साईं बाबा मंदिर के पास पुलिस टीम पर उस समय गोलीबारी की जब वे उसे गिरफ्तार करने पहुंचे। शूटर ने पुलिस पर तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक हेड कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की और अंकित के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार, अंकित 28 अक्टूबर को नजफगढ़ में गैंगस्टर रोहित लांबा पर तीन अन्य लोगों के साथ गोलीबारी करने के आरोप में वांटेड था। चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंकित और एक अन्य शूटर दीपक फरार थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। जम्मू-कश्मीर से एक शख्स अरेस्ट, आतंकियों को सेंसेटिव जानकारी भेज रहा था जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बठिंडी से एक शख्स को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद साजिद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त किया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर सेशन ऐप और वॉट्सएप चैट का इस्तेमाल करके सिक्योरिटी फोर्स से जुड़ी कुछ सेंसिटिव जानकारी आतंकियों को शेयर कर रहा था। पंजाब के फाजिल्का में बस-ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल पंजाब के फाजिल्का में मलोट रोड पर तहलिवाला बोडला गांव के पास बुधवार देर रात बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्करहो गई। घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। 15 यात्री घायल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जबकि ट्रक में 5 लोग थे। घायलों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।