महाराष्ट्र के नासिक में सोमवार शाम एक कार ने शिवसेना (शिंदे गुट) की पूर्व विधायक निर्मला गावित को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि निर्मला कई फीट दूर जाकर गिरीं। वहीं, कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सड़क किनारे एक घर में लगे CCTV में कैद हो गई। फुटेज में दिखा कि निर्मला सड़क की बाईं तरफ अपने पोते के साथ टहल रही थीं। उनके साथ एक और महिला भी थी। तभी पीछे से अचानक एक कार आई और निर्मला को टक्कर मार दी। उनका पोता कार की चपेट में आते-आते बचा। फिलहाल निर्मला एक प्राइवेट अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के 4 विजुअल देखिए… परिवार का कार्रवाई में देरी का आरोप पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर कार के नंबर का पता चल गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। हालांकि, घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद कार के ड्राइवर का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है। निर्मला के परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है। पूर्व विधायक की बेटी नयना गावित ने कहा कि नासिक पुलिस सख्ती के लिए जानी जाती है फिर भी ड्राइवर फरार है। यह दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया हमला, इसकी जांच होनी चाहिए। ———– सड़क हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. बर्दाश्त करने की बात लिखे डंपर ने 14-लाशें बिछा दी:जयपुर में 17 गाड़ियों को कुचला, कार मालिक से हुई थी कहासुनी, CI समेत 3 सस्पेंड जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 12 घायल हो गए l 7 गंभीर घायलों को SMS अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।पूरी खबर पढ़ें