पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर पर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब ढाई किलो का IED और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। यह कार्रवाई खुफिया अलर्ट के बाद हुई है। जिसमें ISI द्वारा हाल ही में दिल्ली धमाके के बाद दोबारा भारतीय क्षेत्र में विस्फोटक भेजने की कोशिश तेज होने की जानकारी मिली थी। अमृतसर के रमदास, अजनाला और घरिंडा में बढ़ाई गई नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी भाई युवराज और आकाशदीप बाइक पर IED लेने निकले थे, लेकिन कोहरे के बीच पकड़े गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर मॉड्यूल के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है। कैसे पकड़े गए दोनों आतंकी पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में थे दोनों आरोपी
DGP गौरव यादव का कहना है कि पंजाब पुलिस सीमा-पार तस्करी मॉडयूलों और संगठित आपराधिक नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी मजबूती से कार्रवाई कर रही है, ताकि राज्य की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जा सके। DGP ने जानकारी दी कि जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के संपर्क में थे, जिससे इस साजिश के पीछे मजबूत सीमा-पार नेटवर्क होने का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह ऐसे सभी मॉडयूलों को जड़ से खत्म कर एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।