रायसेन के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी 4 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी के एनकाउंटर की मांग को लेकर लोग तीन दिन से गौहरगंज थाने के सामने धरना दे रहे हैं। रात में कड़ाके की ठंड के बावजूद युवतियां और महिलाएं धरने से नहीं उठीं। आरोपी पर इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है। इससे पहले सोमवार को घटना के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया गया था। डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। करीब 300 पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुटे हैं। बच्ची एम्स भोपाल में भर्ती है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है। दरअसल, 21 नवंबर की शाम 6 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान 23 वर्षीय आरोपी सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया। यहां बच्ची से दुष्कर्म कर भाग गया। बच्ची खून से लथपथ हालत में जंगल में मिली थी। धरने की तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3.5 घंटे मंडीदीप से भोपाल तक 14 किमी जाम, VIDEO: 6 साल की बच्ची से रेप के विरोध में तीसरे दिन भी प्रदर्शन; पुलिस ने किया लाठीचार्ज रायसेन जिले के मंडीदीप में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में सोमवार को भी भारी प्रदर्शन हुआ। दोपहर 12 बजे से 3.30 बजे तक मंडीदीप से भोपाल की ओर 14 किमी और औबेदुल्लागंज की ओर 7 किमी लंबा जाम लगा रहा। हजारों वाहन कई घंटों तक वहां फंसे रहे। प्रदर्शन कारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने दोपहर करीब 3 बजे हल्का बल का प्रयोग भी किया। पूरी खबर पढ़ें