मणिपुर पुलिस ने सोमवार को बॉर्डर और संवेदनशील इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। चुराचांदपुर जिले के बोल्नियो क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने सात प्रोजेक्टाइल लॉन्चर, 11 पंपी प्रोजेक्टाइल HE बम, सात देसी राइफलें, दो पिस्तौलें, मैगजीन, लाइव राउंड, बाओफेंग हैंडसेट और नौ बुलेटप्रूफ जैकेट सहित भारी मात्रा में हथियार-बारूद बरामद किया। वहीं, एक वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर युम्खैबम शांतिकुमार को गिरफ्तार किया। वीडियो में लोगों से पूछे गए भड़काऊ सवालों को पुलिस ने सामाजिक अविश्वास और गलत सूचना फैलाने वाला बताया। पुलिस ने NH-37 पर आवश्यक वस्तुएं लेकर जा रहे 318 वाहनों की सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित की। राज्यभर में 112 नाके लगाए गए, हालांकि किसी वाहन को नहीं रोका गया। COCOMI और IDPs के साथ झड़प के बाद भी पुलिस का कहना है कि हालात अब पूरी तरह सामान्य हैं। सांगाई महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… हैदराबाद में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग; 1 की मौत 7 लोग घायल, पास खड़ी CNG कार में भी धमाका हुआ हैदराबाद के मोगलपुरा इलाके में सोमवार रात शाह अली बांदा मेन रोड स्थित गोमती इलेक्ट्रॉनिक्स में आग लग गई। घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हैं। आग की चपेट में आने से दुकान के बाहर खड़ी CNG-फिटेड कार में भी धमाका हुआ। फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग रात करीब 9.45 से 10 बजे के बीच लगी। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट को आग की वजह बताई है। दुकान के बाहर खड़ी CNG कार में धमाका होने से नुकसान और बढ़ गया। घटना के बाद फायर टीम ने आसपास की दुकानों और घरों में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा। पुलिस ने बताया कि एहतियातन पूरे क्षेत्र को खाली कराया गया और ट्रैफिक को दूसरी दिशा में मोड़ दिया गया। DCP ने कहा कि आग के कारणों, धमाके की प्रकृति और नुकसान के आकलन की विस्तृत जांच जारी है। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सूत्रों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन में पूरे सत्र के दौरान 15 बैठकें होंगी। मुंबई एयरपोर्ट पर नेपाल की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार-पैन से पासपोर्ट बनवाया था मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक नेपाली महिला फर्जी पासपोर्ट इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला की पहचान काजल लामा के रूप में हुई है। वह मस्कट जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E 1267 में सवार होने वाली थी। तभी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। तभी इमिग्रेशन अधिकारी रुचि रूपेश धोमकर को उस पर शक हुआ। उसके पासपोर्ट पर हिमाचल प्रदेश का पता दर्ज था। हालांकि, उसका व्यवहार थोड़ा अलग लग रहा था। पूछताछ के दौरान, उसने मान लिया कि वह नेपाल की नागरिक है और बताया कि उसने जाली आधार, पैन और प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल करके पासपोर्ट बनवाया था। महाराष्ट्र के नागपुर में लाइटर न देने पर युवक की हत्या, एक घायल महाराष्ट्र के नागपुर में सिगरेट जलाने के लिए लाइटर न देने पर युवक की हत्या कर दी गई। घटना भीना संगम क्षेत्र में रविवार शाम को हुई थी। पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार गेडाम (33) दोस्त आशीष गोंदाणे (33) के साथ तैराकी करके लौट रहा था। एक जगह पर जब वे खड़े हुए थे तभी कुछ लोग आए और उनसे लाइटर मांगा। मना करने पर उन लोगों ने सुशील और आशीष पर हमला कर दिया। गंभीर घायल सुशील की अस्पताल में मौत हो गई। बद्रीनाथ धाम के कपाट आज से बंद उत्तराखंड के ऊपरी गढ़वाल क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट मंगलवार दोपहर 2:56 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो जाएगा। गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्टूबर को दिवाली के दिन अन्नकूट पर्व पर बंद हुए थे। केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट इसके अगले दिन बंद किए गए। इस साल देश-विदेश से करीब 51 लाख श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा में हिस्सा लिया। अगले साल चार धाम यात्रा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।