उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से 23 नवंबर (रविवार) को हुई। लगातार 3 दिनों तक चले प्रोग्राम के बाद रविवार रात सिटी पैलेस में रिसेप्शन हुआ। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर नजर आए। उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड बेटीना एंडरसन भी थीं। ट्रम्प जूनियर आज शाम करीब 5 बजे चार्टर प्लेन से अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। इससे पहले रविवार रात जनाना महल में हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने कई गानों पर परफॉर्म किया। लोपेज ने अपने कई पॉपुलर चार्टबस्टर सॉन्ग पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। पार्टी में मौजूद कई गेस्ट भी उनके साथ झूमते नजर आए। अलग-अलग सोर्सेज के अनुसार लोपेज इंडिया में परफॉर्मेंस के लिए करीब 60 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। हालांकि इस वेडिंग की फीस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, रिसेप्शन में ट्रम्प जूनियर ने दूल्हा-दुल्हन को नए सफर की बधाई दी। शादी में साउथ स्टार रामचरण भी पहुंचे थे। पिछोला झील के बीचों-बीच जग मंदिर पैलेस में रविवार दोपहर शादी हुई। रस्में दक्षिण भारतीय हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुईं। होटल लीला और लेक पैलेस से नाव के रास्ते सभी मेहमानों को जग मंदिर लाया गया। भारतवंशी अमेरिकी बिजनेसमैन की बेटी की शादी के फंक्शन 21 नवंबर से 23 नवंबर तक चले। शादी जग मंदिर पैलेस में हुई। 22 नवंबर को बारात निकाली गई थी, जिसमें दूल्हा जयपुर के हाथी ‘बाबू’ पर बैठकर पहुंचा था। रिसेप्शन और शादी की PHOTOS… ————————– उदयपुर के रॉयल वेडिंग की ये खबरें भी पढ़िए… 1. उदयपुर में रॉयल वेडिंग में शामिल हुए ट्रम्प के बेटे:ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए; हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज ने दी परफॉर्मेंस उदयपुर में अमेरिकी अरबपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गडिराजू से हुई। सिटी पैलेस में रिसेप्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ट्रम्प जूनियर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आए। पूरी खबर पढ़िए…. 2. उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:माधुरी दीक्षित ने किया घूमर; नोरा फतेही ने बॉलीवुड के गानों पर दी परफॉर्मेंस उदयपुर इन दिनों एक रॉयल वेडिंग के कारण चर्चा में है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड इस वेडिंग को और खास बना रहे हैं। पूरी खबर पढ़िए…