उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। हालांकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लोगों को सर्दी से राहत मिली है। दोनों राज्यों के ज्यादातर शहरों में रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने MP-राजस्थान में अगले चार से पांच दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया है। दूसरी तरफ, हरियाणा में रविवार को हिसार सबसे ठंडा रहा, यहां 7.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। यहां रात का पारा सामान्य से 3.4 डिग्री तक नीचे आ गया है। राज्य में 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। बिहार में भी धीरे-धीरे तापमान गिर रहा है और सर्दी बढ़ रही है। पटना, खगड़िया, गोपालगंज, सारण, बेगूसराय समेत सभी जिलों में घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे सर्दी बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान किशनगंज में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में रविवार को पारा माइनस 16°C पहुंच गया। इंद्र धारा झरने का पानी जम गया। ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हुई है। देशभर में सर्दी की 6 तस्वीरें… तमिलनाडु-पुडुचेरी में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले रविवार से भारी बारिश हो रही। इससे सड़कों से लेकर रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी तमिलनाडु कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। भारी बारिश के कारण कई दक्षिणी और तटीय जिलों में सोमवार को स्कूल और कुछ कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। पुडुचेरी और कराईकल में भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: सर्दी से राहत, तापमान 2.5 डिग्री तक बढ़ा; अगले 5 दिन तक शीतलहर का अलर्ट नहीं मध्य प्रदेश में सर्दी कम हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार रात के तापमान में 1 से 2.5 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखी गई है। भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिन तक प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट नहीं है। अभी पारे में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है, लेकिन कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत रहेगी। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: सर्दी कम हुई, ज्यादातर शहरों में तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर; कोहरे का असर जारी राजस्थान में रात के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को 6 शहरों को छोड़कर बाकी सभी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ। कुछ जिलों में धुंध का असर रहा। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव नहीं होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर में सबसे कम 7.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। यहां पिछले एक हफ्ते में तापमान करीब 2 डिग्री बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: आज पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना; बद्रीनाथ में तापमान -16°C पहुंचा, झील-झरने जमे उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को बर्फबारी की संभावना जताई गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। बद्रीनाथ में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 16°C तक पहुंच गया। यहां नदी और झरने जम गए हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर के निचले इलाकों में घना कोहरा दिखा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना, खगड़िया समेत कई शहरों में घना कोहरा, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा, 7 से ज्यादा ट्रेनें लेट बिहार में धीरे-धीरे तापमान गिर रहा है और सर्दी बढ़ रही है। पटना, खगड़िया समेत सभी जिलों में सुबह के समय घना कोहरे का असर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होगी। फिलहाल दिन में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। हालांकि, 27- 28 नवंबर के बाद धूप रहते हुए भी हल्की सर्दी महसूस होने लगेगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दुर्ग-रायपुर में पिछले 3 दिनों में चार डिग्री बढ़ा तापमान, 2 दिन बाद गिरेगा पारा छत्तीसगढ़ में पिछले तीन से चार दिनों के दौरान लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रायपुर में तापमान 13°C से बढ़कर लगभग 16.4°C तक पहुंच गया है। दुर्ग में पिछले तीन दिनों में तापमान 10°C से बढ़कर 14.2 °C पर पहुंच गया है। अंबिकापुर में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान 10.0°C रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: हिसार में तापमान 7.4 डिग्री पहुंचा, सुबह-शाम कंपकंपी-धुंध ने बढ़ाई परेशानी हरियाणा में सर्दी लगातार बढ़ रही है। रविवार को 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। हिसार शहर का तापमान सबसे कम 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो अभी 3 से 4 दिन न्यूनतम तापमान ऐसे ही गिरेगा। 27 नवंबर से एक बार फिर बादल छाएंगे, जिससे दिन में और ठंड बढ़ेगी। आने वाले दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…