उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर और उनकी कथित एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी के बीच विवाद थम नहीं रहा है। इंदौर की रहने वाली रोहिणी ने अब दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनके मां-पिता को जेल भिजवाने की धमकी दी है। रोहिणी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मेरे मम्मी-पापा मेरे भगवान हैं। उन्हें थोड़ी भी तकलीफ पहुंचाने की कोशिश भी मत करना वरना इंडिया आकर अपनी ताकत दिखाऊंगी। अमित शाह भी बचा नहीं पाएंगे। तेरी लड़ाई मुझसे है न। मुझसे लड़। पूरे देश में मेरे खिलाफ FIR करा, मेरी हत्या करा दे, जो करना है, कर। लेकिन मेरे परिवार को बीच में मत ला।’ दूसरी पोस्ट में रोहिणी ने लिखा, ‘तेरी दुश्मन थी नहीं लेकिन अब जानी दुश्मन बन गई हूं। अब तुझे पूरी तरह से खत्म करूंगी। जब बात मां-बाप पर आती है तो बच्चे हर मर्यादा लांघ देते हैं। आ रही हूं इंडिया वापस…तू वेट कर मेरा अब।’ बता दें कि रोहिणी अभी स्विट्जरलैंड में रहती हैं। पढ़िए, डॉ. रोहिणी घावरी के दोनों ट्वीट…
सफाईकर्मी की बेटी हैं रोहिणी, स्विट्जरलैंड में जॉब
डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। वह 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में रोहिणी ने चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए। फिलहाल, डॉ. रोहिणी घावरी स्विट्जरलैंड में जॉब कर रही हैं। एनजीओ भी चला रही हैं। सुसाइड की धमकी दे चुकी हैं
करीब दो महीने पहले पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने X पर सुसाइड की धमकी दी थी। रोहिणी ने 4 घंटे के अंदर तीन पोस्ट किए थे। एक पोस्ट में रोहिणी ने चंद्रशेखर, उनकी पत्नी और बच्चे की तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें लिखा- मेरा जीवन बर्बाद कर के खुशियां मना रहा है। आज ही तेरे नाम पर जहर खाऊंगी। तूने मुझे खत्म कर दिया। रोहिणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पीएमओ को टैग करते हुए लिखा था- मेरी लाश भी भारत वापस मत लाना। किसी ने नहीं सुनी मेरी। सब अपराधी का साथ देते रहे। तुम सब को मेरा अंतिम अलविदा। ये खबर भी पढ़ें… डॉ. रोहिणी ने चंद्रशेखर के साथ का ऑडियो वायरल किया डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद पर मायावती और कांशीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो वायरल किया है। उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि चंद्रशेखर ने दलित आंदोलन का मजाक बनाया और उनके समर्थक उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर घटना में चंद्रशेखर की कोई भूमिका नहीं थी और अब वह अपनी गरिमा की लड़ाई लड़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर…