बस्ती में शादी के 7वें दिन दुल्हन ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करवा दी। प्रेमी उसे घर के बाहर से रास्ता पूछने के बहाने ले गया। माथे पर कट्टा सटाकर गोली मार दी। पुलिस ने कुछ ही घंटों में मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हन को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों का 2 साल से अफेयर चल रहा था। दरअसल, गुरुवार शाम युवक अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान प्रेमी पता पूछने के बहाने उसके पास आया। अपनी बातों में उलझाकर कुछ दूर तक ले गया। फिर गोली मार दी। परिवार वाले युवक को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। लेकिन, डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। पुलिस ने वारदात के वक्त आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। गुरुवार देर रात आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सख्ती की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और हत्या की पूरी कहानी बताई। पुलिस ने प्रेमी के एक सहयोगी को भी पकड़ा है। वह नाबालिग है। मामला बस्ती के बेदीपुर गांव का है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… निकाह के बाद भी प्रेमी से बात करती रही
बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव के अनीश (25) पुत्र शमसुद्दीन का निकाह 13 नवंबर को गोंडा की रुकसाना (20) से हुआ। अनीश रुकसाना के खास बुआ का बेटा था। अनीश मुंबई में हाइड्रा क्रेन चलाता था। शादी के लिए 10 नवंबर को गांव लौटा। रुकसाना का गांव के ही रिंकू सिंह (22) से अफेयर चल रहा था। शादी के बाद भी दोनों आपस में बात करते रहे। 19 नवंबर को रुकसाना सुसराल से मायके चौथी के लिए चली आई। मायके जाकर हत्या की साजिश रची, थाने में बोली- मुझे नहीं पता
रुकसाना ने प्रेमी रिंकू कन्नौजिया संग मिलकर अनीश की हत्या की साजिश रची। उसने अनीश की लोकेशन की जानकारी रिंकू को दे दी। रिंकू एक नाबालिग के साथ बाइक लेकर अनीश के घर के पास पहुंचा। उसने रास्ता पूछने के बहाने अनीश को रोक लिया। बात करते हुए कुछ दूर तक ले गया। वहीं, उसने देसी कट्टा सटाकर माथे पर गोली मार दी। थाने में रुकसाना ने कहा, पहले मुझे इसके बारे में पता नहीं थी। जब गोली लगी, तब मुझे पता चला। इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। ये मेरा प्रेमी है। लेकिन इसने मुझे बताकर गोली नहीं मारी। 10 नवंबर को गांव बेदीपुर लौटा था
गुरुवार रात अनीश के मर्डर के बाद जब ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने गोली की आवाज सुनने से इनकार किया। थानाध्यक्ष झारखंडे पांडेय ने बताया- लाश पर घाव गहरा था। गोली इतनी पास से मारी गई थी कि वह सिर में अंदर कहीं फंस गई थी। बाहर से दिखाई नहीं दे रही थी। विदाई के दिन भी धमकी मिली थी
अनीश का एक बड़ा भाई है शोएब। उसकी पहले ही शादी हो चुकी है। अनीश के पिता शमसुद्दीन के मुताबिक, विदाई के समय भी कुछ गुंडों ने अनीश की कार रोक ली थी। उसे धमकाया था। हालांकि, किस बारे में धमकाया था। ये पता नहीं चल पाया। परिवार ने भी पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस को इस घटना में किसी खास के शामिल होने का शक हुआ। शक की सुई पत्नी पर घूमी। टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए थोड़ी देर में रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती की तो वह टूट गया। उसने हत्या की बात कबूल ली। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते गांव में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। एसपी अभिनन्दन ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल देशी कट्टा, कारतूस, साजिश से जुड़े अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए गए हैं। रुकसाना से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ साजिश और उकसावे की धाराओं में कार्रवाई की तैयारी है। ———————————- ये खबर भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने गर्लफ्रेंड की बांह पकड़कर देखा ताज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर गुरुवार को पहली बार ताजमहल देखने पहुंचे। उन्होंने गर्लफ्रेंड के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। मुगल बादशाह शाहजहां और उनकी पत्नी मुमताज का मकबरा भी देखा। पढ़ें पूरी खबर