हरियाणा में यूथ कांग्रेस के नेताओं ने PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष जेपी नड्ड और CM नायब सैनी के पोस्टरों पर कालिख पोती। पानीपत, सिरसा, करनाल, फतेहाबाद में कांग्रेस नेता कालिख पोतते दिखे। इस दौरान पोस्टर पर वोट चोर गद्दी छोड़ लिखा गया। इंडिया यूथ कांग्रेस के सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट पर इसके वीडियो भी शेयर किए गए। पोस्टरों पर कालिख पोतने पर BJP नेता ने सिरसा के सिविल लाइन थाने में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पानीपत: PM के पोस्टर पर कालिख, पुलिस को युवक की तलाश
पानीपत शहर में पुराना बस स्टैंड के पास दीवार पर लगे PM के पोस्टर पर कालिख पोती गई। वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लिखा गया। इसके साथ नेशनल हाईवे-44 पर PVR मॉल के पास रेलिंग पर चढ़ कर PM के पोस्टर पर ब्लैक स्प्रे किया गया। सिटी थाना के प्रभारी राजवीर ने कहा कि अभी कुछ देर पहले जानकारी मिली है। युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। सिरसा: BJP कार्यालय के बाहर पोस्टों पर कालिख पोती
सिरसा BJP के मीडिया प्रभारी कपिल ने बताया कि वह गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे तक कार्यालय में सभी बैठे हुए थे। इसके बाद वह घर आ गए और दो स्टाफ रात को वहां रहता है। वह दोनों कार्यालय के अंदर खाना बना रहे थे। रात को कुछ लोग आए और पोस्टर पर कालिख पोत दी। इसकी सूचना पर वह सभी कार्यालय पहुंचे। यह नहीं पता था कि किसने कालिख पोती है, इसलिए अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी। भाजपा नेता नेता अमन चोपड़ा ने कहा कि ये शरारती तत्व नहीं, बल्कि कांग्रेस के भेजे हुए हैं। इस मामले में कांग्रेस के सिरसा जिला के अध्यक्ष संतोष बेनीवाल का कहना है कि उन्होंने भी कुछ वीडियो देखी है, पर ये नहीं पता कि किसने यह किया है। हम भी इसका पता कर रहे हैं। वहीं सिरसा SP दीपक सहारण ने कहा कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फतेहाबाद: BJP नेता बोले- कांग्रेस हार को पचा नहीं पा रही
फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर लगे बैनर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, सीएम नायब सैनी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की फोटो पर कालिख पोती। इन युवाओं का नेतृत्व युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष चितवन गोदारा ने किया। इस दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए नारेबाजी भी की। फतेहाबाद बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है। इसलिए उसके कार्यकर्ता ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे। फतेहाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय ठरवा ने बताया कि कालिख पोतने का बाद अब मंत्रियों की कोठी के बाहर भी प्रदर्शन किए जाएंगे। करनाल: लाठर बोले- वोट चोरी से BJP ने सरकार बनाई
करनाल जिला के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रजत लाठर ने गुरुवार शाम को बस स्टैंड पर लगे पीएम मोदी के होर्डिंग पर कालिख पोत दी। इस दौरान रजत लाठर ने कहा कि वोट चोरी से बीजेपी ने सरकार बनाई है और लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। बस स्टैंडों और सार्वजनिक स्थानों पर बीजेपी ने बड़े बड़े होर्डिंग लगा रखे हैं और उनमें सुशासन के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को कोई सुविधा नहीं। यूथ कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ का अभियान चला रही है। फतेहाबाद में प्रशासन ने बदला पोस्टर
फतेहाबाद में जिस होर्डिंग पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती उसकी जगह तत्काल नया होर्डिंग लगा दिया गया है। आनन फानन में प्रशासन ने नया होर्डिंग बनवाया और लगवा दिया। विशेष बात यह है यह होर्डिंग उस कार्यक्रम का था, जो तीन दिन पहले हो चुका है। भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी बोले- कांग्रेस हार नहीं पचा पा रही
भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी संदीप आजाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार को पचा नहीं पा रही है, जिसके चलते उसके कार्यकर्ता ओछी हरकतों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें घटिया मानसिकता का परिचय देती हैं। “हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, और यहां जनता ही राजनीतिक दल का भविष्य तय करती है।” आजाद ने आगे कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपना भरपूर विश्वास जताया है, जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हार से राहुल गांधी बौखला गए हैं, इसीलिए युवा कांग्रेस को इस तरह के ओछे हथकंडे अपनाने के लिए उकसा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोकतंत्र में ऐसी हरकतें किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराई जा सकती हैं।