पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर लाडोवाल टोल के पास पुलिस ने PAK-समर्थित टेरर मॉड्यूल के दो आतंकियों का एनकाउंटर किया, जिसमें दोनों घायल हुए। दोनों को जिस वार्ड में रखा गया है, उस पर पुलिस ने बाकायदा ताला लगा दिया है। एनकाउंटर में एक को 5 गोलियां और दूसरे को 2 गोलियां लगीं, हालांकि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अभी कुछ देर में पुलिस कमिश्नर भी सिविल अस्पताल पहुंच सकते हैं। अस्पताल में भर्ती कर पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लुधियाना में हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी लेने आए थे। आरोपियों पर BNS और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गईं, साथ ही अवैध हथियार रखने, हमले की तैयारी और वारदात में शामिल होने के आरोप भी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाइना मेड ग्रेनेड, 5 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए। जांच में उनका लॉरेंस गैंग से कनेक्शन भी सामने आया। पुलिस पूरे मॉड्यूल की पड़ताल कर रही है। आतंकी मॉड्यूल के घायल सदस्य कौन हैं?
एनकाउंटर में आतंकी मॉड्यूल के जो 2 सदस्य घायल हुए हैं। उनमें से एक दीपू पंजाब के अबोहर का रहने वाला है, जबकि दूसरा राजस्थान के गंगा नगर का राम लाल है। दोनों गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। लुधियाना पुलिस ने मुठभेड़ में 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें हरियाणा के फतेहाबाद का अजय, बिहार के भोजपुर का अर्श और पंजाब के फिरोजपुर का शमशेर शामिल था। सभी का क्रिमिनल रिकार्ड है। घटना पर पुलिस कमिश्नर की 3 अहम बातें… छठ पूजा के दिन पकड़े गए थे आतंकी मॉड्यूल के सदस्य
27 अक्तूबर को छठ पूजा के दिन लुधियाना पुलिस ने शिवपुरी चौक के पास पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई से जुड़े मॉड्यूल के 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने टाइगर सफारी के साथ जंगल से हैंड ग्रेनेड बरामद किए। जब पुलिस जांच में पता चला कि आईएसआई हैंड ग्रेनेड से हमला करके दहशत फैलाना चाहता था। जांच में यह बात भी सामने आई थी कि पकड़े गए आरोपी सीमा पार से हैंड ग्रेनेड लेकर लुधियाना आए थे। हैंड ग्रेनेड समेत जो लोग पकड़े गए उनका कनेक्शन गैंगस्टर अजय मलेशिया से निकला। अजय मलेशिया के जरिए आईएसआई ने वो हेंड ग्रेनेड लुधियाना तक पहुंचाए थे।