कोलकाता में शुक्रवार सुबह 10:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटके करीब 20 सेकेंड तक महसूस हुए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 थी। अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कूचबिहार,दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और नादिया के कई इलाकों में इसका असर देखा गया। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। बांग्लादेश के कई इलाकों में कंपन महसूस की गई। आज की अन्य बड़ी खबरें पढ़ें… झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया पर ED की छापेमारी ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। झारखंड में करीब 18 जगहों पर कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामले में तलाशी ली जा रही है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल से जुड़े ठिकाने शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस रैकेट के जरिए भारी मात्रा में कोयले की चोरी हुई, जिससे सरकार को सैकड़ों करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचा। वहीं, पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता के लगभग 24 ठिकानों पर अवैध खनन, परिवहन और कोयले के भंडारण से जुड़े मामलों में छापेमारी जारी है। CJI गवई का आज अंतिम कार्य दिवस, 23 नवंबर को रिटायर होंगे; जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई का शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में उनका आखिरी वर्किंग डे है। वे 23 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वे 24 नवंबर को पदभार संभालेंगे। जस्टिस कांत 53वें CJI के तौर पर 14 महीने का कार्यकाल पूरा करेंगे। वे 9 फरवरी, 2027 को रिटायर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे गुजरात में वनतारा पहुंचे, अनंत अंबानी के साथ वन्यजीव संरक्षण केंद्र का दौरा किया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने गुरुवार को गुजरात के जामनगर स्थित वन्यजीव संरक्षण, बचाव और पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। सूत्रों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अंबानी परिवार के निमंत्रण पर वनतारा गए थे। ट्रम्प जूनियर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी के साथ वनतारा का दौरा किया और इलाके के कुछ मंदिरों में भी गए। इससे पहले, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने दिन में यूपी के आगरा में ताजमहल का दीदार किया था। बता दें कि वनतारा गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन का एक बहुत बड़ा वन्यजीव संरक्षण केंद्र है। इसका प्रबंधन अनंत अंबानी करते हैं, और यह दुनिया का सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षण केंद्र है। यह 3500 एकड़ में फैला है और इसमें 1.5 लाख से अधिक जानवरों को आश्रय मिला है।