बेंगलुरु में बदमाशों ने एक ATM कैश वैन से 7 करोड़ रुपए लूट लिए। घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे की है। बदमाशों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक का अधिकारी बताकर कैश वैन को रास्ते में रोक लिया और कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस को वैन बाद में जयदेव डेयरी सर्कल फ्लाईओवर के पास मिली। पुलिस ने ड्राइवर, दो सुरक्षाकर्मियों और एक कैश डिपॉजिटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वैन कैश मैनेजमेंट सर्विस (CMS) कंपनी की है। पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि CMS के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। मामला सिद्धापुराद पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों ने वारदात को 30 मिनट में अंजाम दिया पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक CMS के ऑफिस से वैन सुबह 9.30 बजे HDFC बैंक की ओर रवाना हुई थी। दोपहर 12.24 बजे JP नगर स्थित HDFC करेंसी चेस्ट से 7.11 करोड़ रुपए लिए। नोटों को ट्रंकों में पैक कर वाहन में रखा गया। दोपहर 12.30 बजे इसी दौरान 5 से 6 व्यक्ति आए और RBI अधिकारी होने का दावा करने लगे। इस दौरान उन्होंने सभी को वैन से नीचे उतरने को कहा। कस्टोडियन आफताब और सुरक्षा प्रभारी राजन्ना और तममय्या को इनोवा में बैठाकर ले गए, जबकि ड्राइवर को अकेले वैन आगे ले जाने को कहा गया। बाद में दोपहर एक बजे वैन जयदेव डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर मिली। बदमाशों ने इस पूरी घटना को आधे घंटे में अंजाम दिया। ये खबरें भी पढ़ें…….. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चाकू लेकर दौड़ा युवक:टैक्सी ड्राइवर पर हमला करने की कोशिश की; CISF जवानों ने गिराकर चाकू छीना बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक युवक ने टैक्सी ड्राइवर पर चाकू से हमले की कोशिश की है। घटना रविवार देर रात टर्मिनल-1 के इंट्रेंस की है। इसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। CCTV में आरोपी युवक सोहेल अहमद तेजी से टैक्सी चालक की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है और हमले की कोशिश करता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। पूरी खबर पढ़ें…