राजधानी जयपुर के VVIP एरिया सिविल लाइंस में गुरुवार सुबह लेपर्ड पहुंच गया। लेपर्ड सुबह करीब 9 बजे सबसे पहले लेन नंबर 6 पर बने एक घर में घुसा। फिर लेपर्ड जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के सरकारी बंगले में देखा गया। इसके बाद लेपर्ड टाइनी ब्लॉसम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को क्लासरूम में बंद कर दिया गया। लेपर्ड इलाके के एक से दूसरे घर में दीवार फांदकर मूवमेंट करता रहा। दो घंटे बाद सुबह करीब 11 बजे लेन नंबर 6 के उसी घर से लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज किया गया, जहां वह सबसे पहले घुसा था। लेपर्ड को झालाना रिजर्व ले जाया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक इलाके के लोग दहशत में रहे। सिविल लाइंस इलाके में राजभवन, सीएम आवास समेत कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। लेपर्ड के सिविल लाइंस इलाके में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज गन के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। कई बार आबादी इलाकों में आया लेपर्ड
जयपुर में इससे पहले भी आबादी वाले इलाकों में लेपर्ड घुस चुका है। 21 अगस्त को गोपालपुरा मोड़ के पास लेपर्ड नजर आया था। पिछले कुछ महीनों में जयपुर शहर के दुर्गापुरा, जयसिंहपुरा, जगतपुरा, खो-नागोरियान, विद्याधर नगर सहित कई इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया है। जंगलों में पर्याप्त भोजन की कमी को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। अब सिविल लाइंस जैसे हाई-सिक्योरिटी जोन में लेपर्ड दिखना वन विभाग और पुलिस दोनों के लिए चुनौती बन गया है। देखिए, लेपर्ड के मूवमेंट की PHOTOS… पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…