हरियाणा के रोहतक में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। यहां लव मैरिज करने से गुस्साए भाई ने 5 गोलियां मारकर बहन की हत्या कर दी। देवर बचाने आया तो उसकी छाती में भी गोली मार दी गई। वहीं बहन का पति उस वक्त घर नहीं था, इस वजह से उसकी जान बच गई। शुरुआती जांच में पता चला कि महिला ने 3 साल पहले गांव के ही युवक से लव मैरिज की थी। पहले वह दूसरी जगह रहती थी। कुछ महीने पहले ही वह पति के साथ गांव लौटी थी। जिससे उसके मायके वाले बेइज्जती महसूस कर रहे थे। महिला के पति ने अपने साले और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। कल अंतिम संस्कार होगा। मृतक महिला का 2 साल का बेटा भी है। इस हत्या से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें हमलावर पिस्टल लहराते हुए घर की तरफ जाते और कत्ल के बाद भागते हुए नजर आ रहे हैं। हत्या से जुड़ी CCTV में दिखे हमलावर, PHOTOS… अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी घटना…. लव मैरिज के बाद किराए पर रहे दोनों
काहनी गांव की रहने वाली निर्मला ने बताया कि मेरे बड़े बेटे सूरज ने 3 साल पहले गांव की ही सपना (23) से लव मैरिज की थी। सूरज ऑटो चलाता है। शादी के बाद इनका 2 साल का बेटा है। सपना के परिवार के लोग इस शादी से खुश नहीं थे। इसलिए शुरू में दोनों रोहतक में किराए के घर में रहे। 2 साल पहले सूरज और सपना गांव में आकर रहने लग गए। इस बात से सपना का परिवार बेइज्जती महसूस कर रहा था। सपना का भाई साथियों के साथ आया
निर्मला ने आगे बताया कि बुधवार रात मैं, बहू सपना और छोटा बेटा साहिल घर पर थे। सूरज ऑटो लेकर काम पर गया हुआ था। 9 बजकर 40 मिनट पर सपना का भाई संजू अपने 3 साथियों के साथ घर पर आया। हमने पहले ही उन्हें CCTV में दिख लिया। मैंने बहू और छोटे बेटे को कहा कि तुम लोग बाहर मत निकलना। वह घर के अंदर घुसे और सपना को 5 गोलियां मारी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटे बेटे को भी गोली मारी, फिर भागे
निर्मला ने बताया कि आवाज सुनकर साहिल उसे बचाने गया तो संजू ने उसकी छाती में गोली मार दी। गोली उसके आरपार हो गई। मैंने साहिल को पकड़कर अंदर खींच लिया। इसके बाद हमलावर गेट पर 4 से 5 गोलियां मारकर भाग गए। वे लोग सूरज को भी मारना चाहते थे, लेकिन वो घर पर नहीं था। साहिल का आज जन्मदिन है। सूरज का बेटा इसी महीने की 22 तारीख को 2 साल का होगा। साहिल को PGI में भर्ती कराया है। सपना के परिवार के पहले ही रिश्ते के बारे में पता था
निर्मला ने बताया कि ढाई साल पहले मेरे पति की मौत हो गई थी। बेटे काम के सिलसिले में देर रात तक बाहर रहते हैं, इसलिए हमने अपनी सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवा रखे हैं। हम और सपना का परिवार अनुसूचित जाति से हैं। स्कूल टाइम से सूरज और सपना एक दूसरे को जानते हैं। सपना के परिवार को पहले से ही इनके रिश्ते का पता था। दोनों परिवारों ने आपस में बात भी की थी कि इनकी शादी कहीं और कर देंगे। सूरज बोला- कोर्ट मैरिज की इसलिए गोलियां मारी
सपना के पति सूरज ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, मैं गांव के अड्डे पर था। तभी मेरे पास फोन आया कि घर में गोलियां चली हैं। मैं मौके पर पहुंचा तो पत्नी सपना की मौत हो चुकी थी। छोटा भाई साहिल घायल था। फायरिंग करने वाले गांव के ही हैं। मैंने कोर्ट मैरिज की थी, इसलिए गोलियां मारी गई हैं। हम चाहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। DSP रवि खुंडिया की 3 अहम बातें…