दिल्ली बम धमाके में कश्मीर से जुड़े कनेक्शन मिलने के बाद राजधानी देहरादून में अलग-अलग संस्थानों में पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। पुलिस कश्मीरी छात्रों के पारिवारिक बैकग्राउंड की भी जांच कर रही है। वहीं कश्मीरी छात्रों के साथ दून पुलिस विदेशी नागरिकों की गतिविधियों की भी निगरानी कर रही है। राजधानी देहरादून में देश के अलग-अलग राज्यों से हर साल शिक्षा के लिए हजारों छात्र आते हैं। जिनमें कश्मीरी छात्र भी बड़ी संख्या में हर साल देहरादून कॉलेज में शिक्षा लेने के लिए पहुंचते हैं। जिन पर अब सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी रखनी शुरू कर दी है। हालांकि इन सभी छात्रों का डाटा पुलिस के पास पहले से ही होता है, लेकिन दिल्ली बम धमाके के बाद पुलिस अब और भी ज्यादा अलर्ट है और खासतौर पर कश्मीर से आए छात्रों की फाइलों को दोबारा खंगाला जा रहा है। जिनके पारिवारिक बैकग्राउंड की भी पूरी जांच पड़ताल की जा रही है। देहरादून में हैं 900 से ज्यादा कश्मीरी छात्र
देहरादून के कोचिंग सेंटर और कॉलेजों में मौजूदा समय में करीब 900 कश्मीरी छात्र पढ़ाई कर रहे हैं जिनके पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को देहरादून पुलिस नई से ऐसे कर रही है जिसमें हॉस्टल, पीजी और किराए पर रहने वाले छात्रों के एड्रेस और आईडी प्रूफ के साथ उनकी पिछले दिनों हुई मूवमेंट की पूरी जांच की जाएगी। यही नहीं इन सभी कश्मीरी छात्रों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों पर भी पुलिस वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने जा रही है जिसमें उनके ग्रुप चैट सोशल मीडिया चैट और उनकी कम्युनिकेशन एक्टिविटी को भी मॉनिटर किया जा रहा है। सत्यापन होने से जल्द हो सकेगी करवाई-एसएसपी
देहरादून एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि छात्र-छात्राओं के वेरिफिकेशन ड्राइव करने से उनका पूरा डाटा पुलिस के पास उपलब्ध होता है और अगर कॉलेज या किसी अन्य तरीके से किसी के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो उसे पर आसानी से कार्रवाई की जा सकती है साथ उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसी से जब भी उन्हें जानकारी मिलती है तो वह बाहर से आए सभी छात्रों के संपर्क में रहते हैं।