पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा मौसम माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों में रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। मंगलवार रात 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। माैसम विभाग के अनुसार बुधवार को आधे राजस्थान में शीतलहर चलेगी। मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल समेत प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर चल रही है। इस बीच, भोपाल में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ है। पारा चढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। पचमढ़ी में तापमान 6.4 और इंदौर में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। 5.8 डिग्री तापमान के साथ राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। भोपाल में लगातार 11वें दिन शीतलहर चली। नवंबर की ठंड का ऑल टाइम रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है। इधर, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। लाहौल और कुल्लू में झरने भी जमने लगे हैं। राज्य के आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को कुकुमसेरी (-5.1 डिग्री से.) सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा केलांग में -0.2, कल्पा में 2.6, मनाली में 2.9, सेऊबाग में 2.0 और भुंतर में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। देशभर में ठंड की 3 तस्वीरें… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेशः बर्फीली हवा से ठिठुरा, 21 जिलों में आज शीतलहर; 18 शहरों में 10° से नीचे पारा बर्फीली हवा से मध्य प्रदेश ठिठुर रहा है। सुबह-रात के बाद अब दिन भी ठंडे हैं। मंगलवार को 15 से ज्यादा जिलों में ठंडी हवाएं चलीं। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दूसरी ओर, अब कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा। भोपाल में मंगलवार शाम से ही धुंध छाने लगी। 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रहा। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानः तेज हुई सर्दी, माउंट में पारा 0 पहुंचा; सीकर, कोटा, जोधपुर में रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं से राजस्थान में सर्दी तेज होने लगी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा मौसम माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य पर चला गया। मैदानी इलाकों में मंगलवार को सबसे ज्यादा सर्दी नागौर, फतेहपुर में रही। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 और 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः तापमान बढ़ा, 1-2° और चढ़ेगा, फरीदकोट में न्यूनतम 6.2°; मैदानों में हल्की धुंध छा सकती है पंजाब में पिछले 24 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिनों से तापमान लगातार गिर रहा था, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि, पहाड़ों से हवाएं अब भी चल रही हैं, लेकिन उनकी रफ्तार बहुत धीमी हुई है। इसी कारण आने वाले दिनों में मैदानों में हल्की धुंध छाने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः सीजन की सबसे ज्यादा ठंड, हिसार में पारा 6.3 डिग्री पर पहुंचा; 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आया हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में और ठंड बढ़ गई है। आज प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही धुंध छाई हुई है। मैदानी इलाकों में खासकर दिन के समय 4 से 5 दिन ठंड और बढ़ सकती है। दिन में हल्के बादल छाने से औसत तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान; मैदानी इलाकों में कोहरा, पहाड़ी क्षेत्रों में पाला गिरा उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक ओर जहां पहाड़ी जिलों में पाला और बर्फीली हवाएं चल रही हैं तो वहीं मैदानी जिलों में सुबह शाम कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में 19 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः 29 शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे, लाहौल-स्पीति में माइनस में पारा; अक्टूबर में 88% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में ठंड काफी ज्यादा पड़ रही है। प्रदेश के 29 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। इससे दोपहर छोड़कर बाकी समय कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं, अक्टूबर में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 1 से 18 अक्टूबर तक 10.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार मात्र 1.2 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। अगले छह दिन भी बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…