हरियाणा के नूंह में स्टेज प्रोग्राम के दौरान 3 महिला डांसरों के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। आरोप है कि डांस करने के दौरान दूल्हे के चाचा ने स्टेज पर आकर डांसर को अश्लील तरीके से छुआ। जब डांसर ने विरोध किया तो व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। जवाब में डांसर ने भी उस पर हाथ उठाया। इसके बाद भीड़ ने डांसर को स्टेज पर ही घेर लिया। स्टेज पर गिराकर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह घायल हो गई। वहीं पर 2 अन्य डांसरों से भी मारपीट की गई। डांसर के साथ आए लोगों ने उन्हें बचाकर वहां से ले गए। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. अब जानिए विवाद के बाद डांसरों ने क्या कहा… बिल्ली बोलीं- डांस के दौरान बदतमीजी की
विवाद के बाद मेवाती डांसर बिल्ली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी साथी कलाकार दिव्या चौधरी के साथ डांस के दौरान बदतमीजी की गई। किसी समस्या के कारण वह कार्यक्रम स्थल से चली गई थीं, जबकि उनके साथी कलाकार स्टेज पर ही थे। कुछ देर बाद उन लोगों के साथ बहुत गलत हुआ और उन पर अत्याचार हुआ। उन कलाकारों को बदनाम न किया जाए, क्योंकि वे भी किसी की बहन-बेटी हैं और उन्हें ट्रोल नहीं करना चाहिए। फॉलोअर्स के लिए किसी की जान चली जाए, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है। हमें अपनी साथी की काफी फिक्र है। जितना चाहे ट्रोल कर लो, लेकिन सभी को पता है कि किसकी गलती है। पायल बोलीं- व्यक्ति के परिवार की महिलाएं देख रही थीं
डांसर पायल चौधरी ने भी एक वीडियो जारी कर घटना पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उस प्रोग्राम में दिव्या और वैशाली नाच रही थीं। एक व्यक्ति ने दिव्या को पैसे देते हुए गलत तरीके से छुआ, जिसका वीडियो भी मौजूद है। उस व्यक्ति के परिवार की महिलाएं भी यह सब देख रही थीं, लेकिन उन्हें शर्म नहीं आई। पहले अश्लील हरकत की गई और फिर उनके साथ मारपीट की गई। अगर वे अपने साथ हुई गलत चीज के खिलाफ आवाज उठा रही हैं तो इसमें गलत क्या है। वे कोई गलत काम नहीं कर रही हैं। रेणु बोलीं- पैसे देकर खरीद नहीं लिया
डांसर रेणु जांगड़ा ने कहा- अगर किसी लड़की के साथ रेप हो जाए तो तुम लोग थाने में चले जाओगे, कैंडल मार्च निकालोगे। अगर लड़की कमाने के लिए बाहर जाती है तो इसमें इसमें गलत क्या था। किसी की इज्जत पर हाथ डालना गलत नहीं है क्या? सिर्फ प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था, पैसे देकर खरीद नहीं लिया। अगर पैसे दिए हैं तो वह नाच रही है।