पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत ठिठुर रहा है। दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान तेजी से लुढ़क रहा है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 8 डिग्री चला गया है, जिससे वहां झरने और झीलें जम गई हैं। राजस्थान में साल 2021 के बाद पहली बार नवंबर में टेम्परेचर 5 डिग्री से नीचे आ गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान फतेहपुर में सबसे कम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राज्य के 15 शहरों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। माउंट आबू में 15 साल में पहली बार नवंबर में ही पारा शून्य पर पहुंच गया है। इससे ओस की बूंदें जम गई। पिछले साल माउंट आबू में पिछले साल ओस की बूंदें 10 दिसंबर 2024 को बर्फ बनी थीं। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और राजगढ़ समेत 26 जिलों में मंगलवार को शीतलहर की चेतावनी दी गई है। इंदौर में आज से स्कूलों की टाइमिंग सुबह 9 बजे से कर दी गई है। भोपाल में नर्सरी से 8वीं क्लास तक स्कूलों की टाइमिंग सुबह 8:30 बजे के बाद लगाने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में सोमवार को 3 साल की सबसे ठंडी सुबह रही। सोमवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले नवंबर में सबसे कम तापमान 29 नवंबर 2022 को 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, मंगलवार को भी कोहरा छाया हुआ है। देशभर में ठंड और कोहरे की 4 तस्वीरें… राज्यवार मौसम की खबरें… पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी के कारण स्कूल-कॉलेज बंद पुडुचेरी के शिक्षा मंत्री ए. नामचिवायम ने आज भारी बारिश की चेतावनी के कारण पुडुचेरी और कराईकल में सभी निजी और सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने की घोषणा की है। पुडुचेरी में 16 नवंबर (रविवार) से भारी बारिश हो रही है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश को देखते हुए आज के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मध्य प्रदेश: राज्य के आधे हिस्से में आज शीतलहर का अलर्ट, 9 शहरों में स्कूल की टाइमिंग बदली मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में मंगलवार को तेज शीतलहर का अलर्ट है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सागर, शहडोल और खंडवा में स्कूलों के खुलने का समय बढ़ा दिया गया है। सोमवार को राज्य के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम रहा। राजगढ़ में सबसे कम 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थानः 5 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट, फतेहपुर में सबसे ठंडी रात; कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा सोमवार को राजस्थान में कोल्ड-वेव के असर से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। वहीं, दिन में भी सर्दी बढ़ने से सोमवार को राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, फलोदी को छोड़कर शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने 18 नवंबर को भी 5 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में अगले 5 दिन मौसम शुष्क रहने और सर्दी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणाः आज रात से बदलेगा मौसम, दिन का तापमान गिरेगा; हिसार में पारा 7.1 डिग्री हरियाणा में आज रात से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। आज रात से बादल छाने का अनुमान है इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी लेकिन दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। हरियाणा में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है लेकिन रात के तापमान में 4.7 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। खासकर राजस्थान से सटे हरियाणा के इलाकों में लगातार न्यूनतम तापमान घट रहा है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाबः पारा 5 डिग्री के करीब पहुंचा, औसत तापमान में सामान्य उछाल आया; धूप खिलेगी, 72 घंटे बदलाव नहीं होगा पंजाब में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। इस साल सर्दियों की शुरुआत के बाद ये अभी तक का सबसे न्यूनतम तापमान है, आने वाले दो सप्ताह में ये तापमान और गिरेगा। हालांकि बीते 24 घंटों में राज्य के औसत तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य के करीब है। आने वाले 72 घंटों में अच्छी धूप खिलेगी और मौसम साफ रहेगा। इसके चलते राज्य के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचलः 11 जिलों का पारा 10°C से नीचे, शिमला का 10.2°C पहुंचा; रातें ठंडी, दिन गर्म होने लगे, अगले 6 दिन खिलेगी धूप हिमाचल प्रदेश में शिमला इकलौता जिला है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। अन्य सभी 11 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ती जा रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री के उछाल के साथ 10.2 डिग्री पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में बादल छाए, बद्रीनाथ में झरने और झीलें जमीं; मैदानी क्षेत्रों में कोहरा उत्तराखंड के सभी जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड बढ़ेगी। बद्रीनाथ धाम में पारा माइनस 8 डिग्री चला गया है, जिससे वहां ऋषिगंगा झरना और शेषनेत्र झीलें जम गई हैं। बर्फीली हवाओं के कारण शेषनेत्र झील, ऋषिगंगा के झरने और यहां बहने वाली नदियां जमने लगी हैं। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को बहुत अधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…