हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे गिर चुका है। पहाड़ों पर इससे ठंड का बढ़ती जा रही है। बीती रात को शिमला का न्यूनतम तापमान भी 2.4 डिग्री कम होने के बाद 7.8 डिग्री तक लुढ़क गया है। शिमला में इस सीजन का यह सबसे कम तापमान है। वहीं, प्रदेश के 29 शहरों में बीती रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और 8 शहरों में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का तापमान सबसे कम माइनस (-5.1) डिग्री, केलांग का माइनस (-0.2) डिग्री और ताबो का माइनस (-1.4) डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 2.9 डिग्री की कमी पालमपुर के न्यूनतम तापमान में आई है। पालमपुर का तापमान 6.5 डिग्री तक गिर गया है। नाहन का तापमान भी सामान्य की तुलना में 2.8 डिग्री कम होने के बाद 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिक ऊंचे क्षेत्रों से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की तरफ चल रही है। इससे, निचले इलाकों में सुबह-शाम और रात के वक्त का तापमान कम हो रहा है। दिन के तापमान में उछाल बेशक, रात का पारा कम हो रहा है। मगर दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंटे में मैक्सिमम टैम्परेचर में 1.1 डिग्री का उछाल आने के बाद यह सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा हो गया है। केलांग का अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना 9.5 डिग्री के साथ 14.5 डिग्री हो गया है। छह दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर अगले छह दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। इससे अधिक ऊंचे व मैदानी इलाकों में रात का तापमान सामान्य से कम और दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा बना रहेगा। मंडी-बिलासपुर में कोहरे का अलर्ट मंडी की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा बांध के आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी भी 200 मीटर तक कम हो गई। बल्ह घाटी और भाखड़ा बांध के आसपास एक सप्ताह से हल्का कोहरा छा रहा है।