बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो और BMRCL को मंगलवार सुबह एक बम धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद पूरे मामले में हड़कंप मच गया। अज्ञात भेजने वाले ने आरोप लगाया कि मेट्रो स्टाफ उसकी तलाकशुदा पत्नी को परेशान कर रहा है, इसलिए वह किसी मेट्रो स्टेशन पर हमला करेगा। BMRCL ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद विल्सन गार्डन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 351(2) और 351(3) के तहत FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान पता करने के लिए जांच शुरू कर दी है। मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अधिकारी लगातार ईमेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर रेल फ्रैक्चर, लोकल ट्रेन सर्विस पर असर, 15 मिनट की देरी से चल रहीं मंगलवार सुबह मुंबई के विक्रोली और कांजुरमार्ग स्टेशनों के बीच रेल फ्रैक्चर का पता चलने के बाद सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 10 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि डाउन स्लो लाइन पर सुबह 7.32 बजे फ्रैक्चर देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्पीड लिमिट लागू कर दी और रूट बदल दिया। कर्नाटक CM सिद्धारमैया की पत्नी बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बी एम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सिद्धारमैया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए नई दिल्ली में हैं। उन्होंने डॉक्टरों से फोन पर बात की। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की पत्नी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस विधायक शिवलिंगे गौड़ा उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने अस्पताल गए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने CM सिद्धारमैया के बेटे और एमएलसी यतींद्र सिद्धारमैया से बात की है। यतींद्र ने कहा कि अब कोई समस्या नहीं है। उनकी हालत स्थिर है। मुंबई में जनवरी से अब तक 1 हजार अवैध बांग्लादेशी नागरिक डिपोर्ट किए गए मुंबई में इस साल जनवरी से अब तक 1,001 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है। अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ 401 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। मुंबई पुलिस ने सोमवार को बताया कि वीजा उल्लंघनों की पुष्टि और सबूत इकट्ठा करने के बाद विभिन्न इलाकों से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। उन्हें पुणे ले जाया गया और फिर भारतीय वायुसेना के विशेष विमानों से बांग्लादेश सीमा पर ले जाकर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच से पता चला कि कई बांग्लादेशी प्रवासियों ने आधार कार्ड सहित नकली भारतीय दस्तावेज तैयार किए थे।