मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में फ्रांस की महिला (27) से छेड़छाड़ हुई। घटना 8 नवंबर की रात करीब 12:25 बजे की है। महिला के मुताबिक वह अपने दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी। तभी स्कूटर सवार व्यक्ति ने उसका पीछा किया और उससे छेड़छाड़ करके फरार हो गया। पीड़ित ने घटना के 5 दिन बाद 14 नवंबर को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर आरोपी का घर पुलिस के मुताबिक पीड़ित मुंबई के फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास में कर्मचारी है। शिकायत मिलने पर घटनास्थल के 50 से ज्यादा CCTV खंगाले गए थे। एक फुटेज में आरोपी महिला का पीछा करते दिखा था। पुलिस ने आरोपी के स्कूटर के नंबर से उसका पता लगाया और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम सुनील वाघेला है। धारावी का रहने वाला है। वहीं कबाड़ काम करता है। आरोपी के परिवार ने हंगामा किया गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिवार और स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। आरोपी को रविवार को बांद्रा के हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पीड़ित का कई दिनों से पीछा कर रहा था और वह बांद्रा इलाके में क्यों घूम रहा था। ——- महाराष्ट्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र डॉक्टर आत्महत्या केस: मकान मालिक का बेटा गिरफ्तार; 4 पेज का सुसाइड नोट मिला, इसमें सांसद और उनके 2 PA के भी नाम महाराष्ट्र के सातारा में फलटण के होटल में सुसाइड करने वाली डॉक्टर के सुसाइड केस में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने डॉक्टर के मकान मालिक के बेटे प्रशांत बांकर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज है। बाद में उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पूरी खबर पढ़ें