हरियाणा के यमुनानगर में नहर में कूदकर जान देने वाले प्रेमी जोड़े की पूरी कहानी सामने आई है। ये दोनों कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी करना चाहते थे। हालांकि, जब लड़के के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया तो उसके अगले दिन ही इन दोनों सुसाइड करने की ठानी। आत्महत्या वाले दिन दोनों नौकरी पर जाने की कह घर से निकले थे। इसके बाद चुन्नी और परने से हाथों को बांधकर बेगमपुर हाइडल लिंक नहर में कूद गए। दोनों का शव शनिवार, 15 नवंबर को नहर से बरामद किया गया। मृतकों की पहचान यमुनानगर के गांव ढाकवाला की रहने वाली महक (23) और अर्जुन माजरा के निवासी शुभम (23) के रूप में हुई। महक यमुनानगर शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में पढ़ाती थी। जबकि, शुभम रेलवे के ठेकेदार के पास मजदूरी करता था। ये दोनों माता-पिता के इकलौते बेटे और बेटी थे। अब पढ़िए, कॉलेज से शुरू हुई लव स्टोरी का अंत… बाइक पर रखे बैग से शिनाख्त हुई
13 नवंबर की शाम को ही नहर किनारे बाइक खड़ी देख स्थानीय लोगों ने पुलिस काे सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच देखा तो बाइक पर बैग रखे हुए थे। उनकी तलाशी लेने पर दोनों की शिनाख्त हुई। घटनास्थल से नहर में करीब आधा किलोमीटर आगे पावर स्टेशन के पास 15 नवंबर की सुबह गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश करने के लिए पहुंची। गहरे पानी में डुबकी लगाने पर दोनों के हाथ बंधे शव बाहर निकाले। गोताखोर बोले- गांठ खोलना मुश्किल था
गोताखोर अमर सिंह ने बताया कि महक के बाल नहर में नीचे जाल में फंसे हुए थे। ऐसे में काफी मशक्कत के बाद शवों को पानी से ऊपर लाया गया। दोनों ने चुन्नी व परने से हाथ को इस कदर कस कर बांधा था कि उसे खोल पाना काफी मुश्किल था। उन्होंने बताया कि दोनों के शवों को सामने देख परिजन बिलख उठे और रोते हुए एक ही बात बोले कि यदि हमें बता दिया होता, तो तुम दोनों की आपस में शादी करा देते। इस प्रकार का कदम उठाने की क्या जरूरत थी? पुलिस मामले की जांच कर रही प्रतापनगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार देर शाम परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी नर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती मिसिंग हैं। नहर के पास से एक बाइक बरामद हुई थी, जिसके बाद से उनकी तलाश जारी थी। शनिवार काे दोनों के शव बेगमपुर पावर हाउस की नहर से बरामद कर लिए गए। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शवों को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।