ग्वालियर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार ट्रॉली के नीचे घुस गई, जिसकी वजह से कोई भी यात्री बच नहीं पाया। हादसा ग्वालियर-झांसी हाइवे पर शहर से करीब 20 किलोमीटर पहले रविवार सुबह साढे़ 5 से 6 बजे के बीच हुआ। सभी मृतक ग्वालियर निवासी बताए जा रहे हैं। वे MP07 CG 9006 नंबर की फॉर्च्यूनर में उत्तर प्रदेश के झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे थे। कार जैसे ही मालवा कॉलेज के सामने पहुंची, मोड़ पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण ड्राइवर, कार को नियंत्रित नहीं कर सका और कार पीछे से ट्रॉली में घुस गई। शव कार और ट्रॉली के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने कटर मशीन की मदद से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। हादसे में इनकी गई जान देखिए, हादसे की 4 तस्वीरें… प्रॉपर्टी कारोबारी का इकलौता बेटा था प्रिंस
फॉर्च्यूनर ग्वालियर के प्रॉपर्टी कारोबारी उमेश राजावत की है। शनिवार रात करीब 9 बजे वे शनिचरा धाम से लौटे थे। उसके इकलौता बेटा प्रिंस राजावत कार ले गया था। नेशनल हाईवे एम्बुलेंस के प्रायमरी मेडिकल ऑफिसर पंकज यादव ने बताया कि सुबह करीब साढे़ 6 बजे सिरोल थाने से सूचना मिली थी कि मालवा कॉलेज के सामने हादसा हुआ है। वे डबरा से टीम सहित सुबह 7:00 बजे मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि फॉर्च्यूनर की रफ्तार करीब 160 किमी प्रतिघंटा थी। पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। कार के एयरबैग खुलकर फटे
पुलिस के मुताबिक, कार के एयरबैग खुलकर फट गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा कि कार की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार से शराब की खाली बोतल और खाली डिस्पोजेबल गिलास भी मिले हैं। सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… 150 की रफ्तार में आई झपकी, लहराती कार खाई में गिरी रतलाम में एक कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। एक्सीडेंट रतलाम जिले के रावटी थाना अंतर्गत भीमपुरा गांव के पास माही नदी ब्रिज के पहले हुआ। सुबह करीब साढ़े 7 बजे MH03 EL 1388 रजिस्ट्रेशन नंबर की महिंद्रा XUV 700 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। पढे़ं पूरी खबर…