दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल हुई i-20 कार (HR26-CE-7674) के मालिक आमिर को NIA ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आतंकी डॉ. उमर नबी ने 10 नवंबर को इसी कार से दिल्ली में धमाका किया था। NIA ने खुलासा किया कि उमर और आमिर ने मिलकर धमाके की साजिश रची थी। इन्होंने OLX के जरिए कार का सौदा किया था। फरीदाबाद के रॉयल कार जोन के मालिक अमित पटेल बताया था कि कार खरीदने के लिए जो ID दी गई, उनमें पता पुलवामा का था। कार खरीदार आमिर रशीद के साथ एक और व्यक्ति था, उसका नाम नहीं पता। कार नाम कराने के लिए दिए समय से पहले ही उसमें ब्लास्ट कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने नूंह शहर की हयात कॉलोनी से 2 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम रिजवान और शोएब है। शोएब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन है। दोनों पर आतंकी मामले में फंडिंग करने का आरोप है। जांच में नूंह के दो नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। चेकिंग की तस्वीरें… आज के बड़े अपडेट्स…. एक आरोपी को यूनिवर्सिटी लेकर पहुंची टीम
रविवार दोपहर को यूपी एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीमें अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचीं। बताया जा रहा है कि टीम के साथ दिल्ली ब्लास्ट का एक आरोपी भी था। एक IPS ऑफिसर इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इसके अलावा, आतंकी डॉ. उमर नूंह में जिस मकान में किराए पर रहता था, उस पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। फरीदाबाद की 140 मस्जिदों में चेकिंग
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की पुलिस पिछले 4 दिनों से अपने-अपने इलाकों में तलाशी अभियान चला रही हैं। इस ऑपरेशन में अभी तक 140 मस्जिद-मदरसों की जांच की गई है। मस्जिदों में नमाज अदा कराने वाले इमामों का रिकॉर्ड चेक किया गया। इसके साथ ही, मदरसों में तालीम लेने वाले बच्चे कहां के रहने वाले हैं और वे कब से मस्जिद में आ रहे हैं, इस बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। फरीदाबाद में छोटी-बड़ी लगभग एक हजार मस्जिदें हैं। दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…