दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में शामिल आतंकी लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद 10 साल से पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी थी। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शाहीन 2015 में जैश से जुड़ी थी। 2021 में एक रिश्तेदार ने डॉ. शाहीन को पति, बच्चे और नौकरी छोड़ने पर जब टोका तो शाहीन ने कहा था- परिवार और नौकरी में क्या रखा है। अपने लिए बहुत जी लिए। अब कौम का कर्ज उतारने का समय है। खुफिया एजेंसियों ने उमर, मुजम्मिल और शाहीन को मिले 20 लाख रुपए के फंड ट्रेल का खुलासा किया है। सूत्रों ने कहा कि संभवत: यह पैसा हवाला नेटवर्क के जरिए जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडल के जरिए भेजा था। दिल्ली में सुभाष मार्ग सिगनल पर 10 नवंबर को हुए ब्लास्ट में 13 लोग मारे गए थे। 20 से ज्यादा घायलों का इलाज जारी है। 3 की हालत गंभीर है। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन दिल्ली धमाके से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…