दिल्ली में लाल किले के सामने पार्किंग में चलती कार में हुए विस्फोट की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक टीम शुक्रवार रात बुरहानपुर पहुंचने की सूचना है। टीम रातभर यहां रुककर शनिवार सुबह वापस रवाना हो गई। किसी गिरफ्तारी की आधिकारित पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत हुई थी। जांच के दौरान अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ डॉक्टरों के नाम एजेंसी के रडार पर आए हैं। इसी कड़ी में NIA टीम हालिया दिनों से डॉक्टरों और उनके नेटवर्क की तलाश विभिन्न स्थानों पर कर रही है। सीएसपी बोले- हमसे कोई संपर्क नहीं किया
बुरहानपुर में टीम की मौजूदगी की खबर तो है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। सीएसपी गौरव पाटिल ने कहा कि NIA टीम के आने की सूचना मिली है, लेकिन उन्होंने हमसे कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया। ऐसे में हम इस बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कह सकते। सूत्रों के अनुसार, NIA की टीम यहां अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले एक संदिग्ध डॉक्टर के बारे में कुछ जानकारी जुटाने आई थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मैप से समझिए धमाके की लोकेशन यह खबर भी पढ़ें आतंकी बाबरी का बदला लेना चाहते थे:देशभर में 32 कारों से धमाके की साजिश थी लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकी 6 दिसंबर, यानी बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत कई जगह धमाके करना चाहते थे।इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था। इनमें बम और विस्फोटक सामग्री भरकर धमाके किए जाने थे। इनमें ब्रेजा, स्विफ्ट डिजायर, इकोस्पोर्ट और आई20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं। जांच एजेंसियों को अब तक 3 कारें बरामद हो चुकी हैं। चौथी स्विफ्ट डिजायर की तलाश है। पढ़ें पूरी खबर चलती i20 कार के पिछले हिस्से में कैसे हुआ ब्लास्ट: मैप, वीडियो और 3D के जरिए देखिए मिनट-टू-मिनट पूरी कहानी शाम 6.50 बजे का वक्त। दिल्ली के लाल किले से करीब 300 मीटर दूर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर वन की पार्किंग का इलाका। एक ह्यूंडई i20 कार धीमी गति से आगे बढ़ रही थी। इसमें 3 लोग सवार थे। रेड लाइट के पास कार के पिछले हिस्से में अचानक ब्लास्ट होता है और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें…