पश्चिमी दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित अपने घर में शनिवार को एक 24 साल महिला की उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी गोली मार ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दोपहर के आसपास पंजाबी बाग के ओल्ड स्लम क्वार्टर स्थित एक घर में दो लोगों के घायल स्थिति में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर मुस्कान नाम की एक महिला की लाश पलंग पर पड़ी थी, उसके सिर में गोली लगी थी। दूसरे कमरे में नीरज (25) युवक मिला उसके सीने में गोली लगी हुई थी। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और 3 कर्मचारी सस्पेंड, सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और 3 कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। सभी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होने के बाद ये एक्शन लिया गया है। राजौरी के डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने कहा सभी के खिलाफ 9 नवंबर को FIR दर्ज की जा चुकी है। बिहार चुनाव में NDA की जीत पर शरद पवार बोले- चुनाव से ठीक पहले ₹10 हजार देना भ्रष्टाचार है NCP-SP प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10 हजार रुपए बांटना चुनावी लाभ लेने की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि इसे चुनावी भ्रष्टाचार कहना चाहिए। पवार ने कहा कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि महिलाओं को चुनाव से पहले 10 हजार रुपए दिए गए, जिससे NDA को फायदा मिला। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इस तरह पैसे देना गलत है। यह राज्य सरकार का फैसला था और चुनाव नतीजों पर इसका सीधा प्रभाव दिखा। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भी लड़की-बहन योजना के तहत इसी तरह आर्थिक सहायता देकर महिलाओं को प्रभावित करने की कोशिश की गई थी। पुणे में सरकारी जमीन के अवैध सौदे के केस में 26 के खिलाफ FIR महाराष्ट्र के पुणे में पिंपरी चिंचवड़ में पशुसंवर्धन विभाग की 15 एकड़ जमीन की अवैध बिक्री के मामले में 26 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस के मुताबिक ताथवाड़े स्थित इस जमीन का सौदा पुराने 7/12 रिकॉर्ड का इस्तेमाल कर ₹33 करोड़ में किया गया। जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें खरीदार, विक्रेता और जॉइंट सब-रजिस्ट्रार शामिल हैं। केरल के पलक्कड़ में SHO ने सरकारी क्वार्टर में सुसाइड किया, 30 पेज का नोट मिला केरल के पलक्कड़ में चेरपुलास्सेरी पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) बिनू थॉमस (52) शनिवार को अपने सरकारी आवास में मृत मिले। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अधिकारियों ने बताया कि कमरे से 30 पेज का नोट मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि थॉमस ने व्यक्तिगत कारणों के चलते सुसाइड किया है। वे कोझिकोड जिले के ठोट्टिलपलम के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि थॉमस ने लगभग 8 महीने पहले चेरपुलास्सेरी पुलिस स्टेशन जॉइन किया था। मौत से एक दिन पहले ही वे ड्यूटी पर आए थे। जम्मू में पुलिस ने 3 किलो हेरोइन बरामद की, 2 गिरफ्तार जम्मू में पुलिस ने दो लोगों को 3 किलो से ज्यादा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। SSP जोगिंदर सिंह के मुताबिक शुरुआती जांच में पाकिस्तान और पंजाब में सक्रिय नेटवर्क से इनके संबंध के संकेत मिले हैं। महाराष्ट्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लड़कियों को फंसाकर लाखों रुपए की ठगी की, गिरफ्तार महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल शैलेश रामुगड़े को एक युवती को फंसाकर 92 लाख रुपए और ज्वेलरी ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को विष्णुनगर पुलिस स्टेशन की टीम ने दिवा स्थित मुंब्रादेवी कॉलोनी रोड से पकड़ा। डीसीपी (जोन-3) के मुताबिक रामुगड़े सोशल मीडिया पर अपनी शानदार लाइफ और बीएमडब्ल्यू दिखाकर लड़कियों को फंसाता था। शादी का वादा कर भरोसा जीतता, फिर बहाने बनाकर उनसे पैसे और सोना लेता और बाद में संपर्क तोड़ देता था। डोंबिवली की एक महिला ने 5 नवंबर को विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे 51 लाख रुपए कैश और 41 लाख रुपए का गोल्ड, कुल 92 लाख रुपए की ठगी की। जांच में सामने आया है कि रामुगड़े ने एक अन्य लड़की से 43 लाख और दूसरी से 29 लाख रुपए ठगे हैं। तेलंगाना हाईकोर्ट की वेबसाइट हैक, साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज की हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने शनिवार को बताया कि तेलंगाना हाईकोर्ट की वेबसाइट हैक कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वेबसाइट 8 नवंबर की रात को हैक की गई थी और 10 नवंबर को काम करते समय इसके बारे में पता लगा। हाईकोर्ट के अधिकारियों ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। 14 नवंबर को FIR दर्ज की गई और मामले की जांच जारी है। हैकिंग की सूचना मिलने के बाद हाईकोर्ट के अधिकारियों ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) और अन्य संबंधित संगठनों को सूचित किया और वेबसाइट को निष्क्रिय कर दिया। पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट संशोधन के नाम पर OTP लेने का मामले में 8 लोग अरेस्ट पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान फर्जीवाड़े की आशंका पर पुलिस ने शनिवार को 8 लोगों को हिरासत में लिया। इसमें एक सीनियर अधिकारी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक ये लोग फॉर्म भरने के बहाने मतदाताओं से मोबाइल पर आए OTP ले रहे थे। जबकि OTP की जरूरत सिर्फ ऑनलाइन प्रोसेस में हैं। आरोपियों ने लोकबंधु पार्टी के नाम से बैनर लगाकर एक कैंप लगाया था, जहां ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए भीड़ इकट्ठा हो रही थी। स्थानीय लोगों को तब शक हुआ जब कैंप में आने वालों से OTP मांगा जाने लगा। ये सभी आरोपी दिल्ली से आए थे। आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का आदेश: ट्रांसजेंडर को नौकरी में दिया जाए आरक्षण, 6 महीने में पॉलिसी लागू करने को कहा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण लागू करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार 6 महीने के भीतर पॉलिसी तैयार कर और इसे लागू करे। यह फैसला उस याचिका पर आया जिसमें एक ट्रांसजेंडर उम्मीदवार ने शिकायत की थी कि DSC-2025 में रैंक लाने के बावजूद उन्हें भर्ती में मौका नहीं मिला। अदालत ने इसे भेदभाव बताते हुए कहा कि राज्य की नैतिक जिम्मेदारी है कि ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। हाईकोर्ट ने सरकार को याचिकाकर्ता की नियुक्ति पर भी तुरंत विचार करने को कहा। अल-कायदा लिंक के आरोपी पुणे का सॉफ्टवेयर इंजीनियर 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुणे की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर ज़ुबैर हांगरगेकर को 28 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महाराष्ट्र ATS ने उसे 27 अक्टूबर को पुणे शहर के कोंढवा इलाके से गिरफ्तार किया था। ATS का आरोप है कि हांगरगेकर के अल-कायदा से संबंध हैं और वह रैडिकलाइजेशन गतिविधियों में शामिल था। ATS ने कोर्ट में न्यायिक हिरासत की मांग करते हुए कहा कि वे आगे जरूरत पड़ने पर बाकी 11 दिन की पुलिस कस्टडी भी मांग सकते हैं। अदालत ने यह मांग स्वीकार कर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोलकाता के इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग, 20 दमकल मौके पर मौजूद; कई घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं कोलकाता के एजरा स्ट्रीट इलाके में शनिवार सुबह एक मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब 5.30 बजे लगी और घनी बस्ती में होने के कारण तेजी से फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 20 दमकल वाहनों को लगाया गया है। फायर सर्विसेज के अधिकारियों के मुताबिक कई घंटे की कोशिशों के बावजूद आग पूरी तरह काबू में नहीं आई है। राहत की बात यह है कि कोई हताहत नहीं हुआ और न ही अंदर कोई फंसा था। एहतियातन पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। आग के कारणों की जांच जारी है।