हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले में अगले एक सप्ताह के दौरान कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, इन दोनों जिलों के कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक नीचे गिरेगा। प्रदेश के अन्य शहरों में भी रात का पारा सामान्य से कम रहेगा। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान राज्य से 27 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर चुका है, जबकि 12 शहरों में 5 डिग्री से कम और 3 शहरों में माइनस में चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 5.3 डिग्री तक गिर गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे गिर चुका है। कुकुमसैरी का माइनस -3.1 डिग्री और केलांग का माइनस -3.3 डिग्री तक गिर चुका है। नाहन के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट नाहन के न्यूनतम तापमान में नॉर्मल की तुलना में सबसे ज्यादा 5.1 -डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां का रात का तापमान 8.9 डिग्री रह गया है। पालमपुर का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे गिरने के बाद 5.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड में इजाफा हुआ है। इससे शिमला से ज्यादा ठंड कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सोलन में पड़ रही है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोलन का 3.2 डिग्री, मनाली का 1.9, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 2.8, ऊना 8.5, पालमपुर 5.5, कांगड़ा 7.4, मंडी 6.2 और हमीरपुर 5.3 डिग्री तक गिर गया है। मंडी-बिलासपुर में छाया कोहरा वहीं मंडी जिला की बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा डैम के आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया। इससे 10 बजे तक विजिबिलिटी भी 100 मीटर तक कम हो गई थी। प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। इससे दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।