बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 205 और महागठबंधन 31 सीटों पर आगे है। NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 95 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 26 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी दफ्तर जाएंगे। बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रही हैं। निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है। JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। फिर 20 मिनट बाद डिलीट किया। रुझानों में बिहार का पॉलिटिकल मैप काउंटिंग की बड़ी बातें भास्कर कार्टूनिस्ट की नजर से चुनाव का रिजल्ट काउंटिंग से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए इस बार दोनों फेज में रिकॉर्ड वोटिंग इसे भी पढ़िए… मोकामा में अनंत,तरारी में विशाल तो रघुनाथपुर में ओसामा आगे:दानापुर से बाहुबली रीतलाल यादव आगे; 15 बाहुबलियों का फैसला आज लखीसराय से विजय सिन्हा, सीवान से मंगल पांडे आगे:तारापुर से सम्राट पीछे; 201 सीटों में NDA को बढ़त, नितिन नवीन बोले- 200+ सीट जीतेंगे 243 सीटों पर काउंटिंग की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…