PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के पहले PM पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। मोदी ने एक्स पर लिखा- ‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि।’ सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने शांतिवन में श्रद्धांजलि दी। नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। वे स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में रहे और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। लंबे सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेहरू का निधन 27 मई 1964 को हुआ था। देश आज भी उन्हें विज्ञान, लोकतंत्र और आधुनिक भारत की सोच के लिए याद करता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात, 2 लोग बेहोश; पुलिस बोली- स्थिति सामान्य ओडिशा के कटक में बाली यात्रा मैदान में गुरुवार शाम को बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल के कॉन्सर्ट में भगदड़ जैसे हालात बन गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान 2 लोग बेहोश हो गए। डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारियों ने बताया कि श्रेया जब स्टेज पर आईं तो बड़ी संख्या में लोग आगे की ओर दौड़ने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम को रोका गया। हालात सामान्य होने के बाद इवेंट फिर से शुरू हुआ। पुलिस कमिश्नर देव दत्ता सिंह ने कहा- कोई बड़ी घटना नहीं हुई। भीड़ बहुत थी, लेकिन हमने इसे अच्छे से संभाला। एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है और वह ठीक है। ओडिशा में बालि यात्रा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसी त्योहार के आखिरी दिन श्रेया का गाना सुनने हजारों फैंस जमा थे। राजकोट में मां ने दो बेटियों का रस्सी से गला घोंटकर फांसी लगाई गुजरात के राजकोट शहर में एक माँ ने अपनी दो मासूम बेटियों का नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर फांसी लगा ली। फिलहाल हत्या और सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज आगे की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, शक्ति सोसाइटी की गली नंबर 6 में रहने वाली 32 वर्षीय अस्मिताबेन जयेशभाई सोलंकी ने अपनी दो बेटियों, 7 वर्षीय प्रियांशी और 5 वर्षीय हर्षिता की पहले हत्या। इसके बाद कमरे में फांसी लगा ली। अस्मिता के पति पेशे से मजदूर हैं।