हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। लाहौल स्पीति के ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस -7.4 डिग्री तक गिर गया है। कुकुमसैरी का पारा माइनस -3.1 डिग्री, केलांग का माइनस -3.3 और कल्पा का माइनस -0.4 तक गिर चुका है। प्रदेश के चार शहरो का तापमान माइनस, 14 शहरों में 5 डिग्री से नीचे और 26 जगह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। इस विंटर सीजन में पहली बार प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान नॉर्मल से 2 डिग्री नीचे गिर गया है। नाहन, हमीरपुर और बिलासपुर के न्यूनतम तापमान में सामान्य की तुलना में 4 डिग्री या इससे भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, दिन का तापमान अभी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। शिमला से ठंडी मैदानी इलाकों की रातें शिमला से ज्यादा ठंड मैदानी इलाकों में पड़ रही है। इससे सोलन, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, मंडी की रातें शिमला से भी ठंडी हो गई है। बुधवार रात को शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोलन का 2.6 डिग्री, मनाली का 2.5, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.5, बजौरा 4.6, ऊना 8.0, पालमपुर 5.5, कांगड़ा 6.5, मंडी 6.3 और हमीरपुर 5.6 डिग्री तक गिर गया है। आज मंडी-बिलासपुर में छाया कोहरा मंडी जिला की बल्ह घाटी व सुंदरनगर और बिलासपुर में भाखड़ा डैम के आसपास आज सुबह कोहरा छाया रहा। इससे सुबह 10 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम हो गई। अगले 6 दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ बना रहेगा। प्रदेश में इससे दिन का तापमान सामान्य बना रहेगा, लेकिन रात का तापमान अधिक ऊंचे व मैदानी क्षेत्रों में नॉर्मल से कम रहेगा। पोस्ट मानसून सीजन में नॉर्मल से 116% ज्यादा बारिश प्रदेश में मानसून के बाद यानी पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 116 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच 32.2 मिलीमीटर बारिश होती है, लेकिन इस बार 69.7 मिलीमीटर बादल बरस चुके है।