PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार शाम सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। दिल्ली लाल किला धमाके के बाद मोदी ने यह बैठक ली है। ऑपरेशन सिंदूर के पहले भी मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक ली थी। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली लाल किला धमाके को लेकर बात हुई। मोदी ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भी सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की बैठक की थी। इसके पहले PM मोदी बुधवार को भूटान यात्रा से लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल में लाल किला धमाके में घायल लोगों से मुलाकात कर हालचाल जाने। PM मोदी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान से लौटते ही एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के हालचाल जाने और डॉक्टरों से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि साजिश को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के सामने हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। इस धमाके के पीछे डॉक्टर्स के टेरर माड्यूल का हाथ माना जा रहा है। इसे लेकर हरियाणा, कश्मीर और यूपी में डॉक्टर्स की गिरफ्तारियां हुई हैं।
मैप से समझिए धमाके की लोकेशन ये खबर भी पढ़ें :
दिल्ली धमाका-37 दिन पहले शादी में बना आतंकियों का ग्रुप:पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े थे; कश्मीर में लगे पोस्टर से नजर में आए दिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर को हुए धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का नया वाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल (आतंकियों का ग्रुप) उजागर हुआ है। इस मॉड्यूल में डॉक्टर, प्रोफेसर और महिला सदस्य शामिल थे, जो पाकिस्तानी हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। पढ़ें पूरी खबर…