शिवसेना उद्धव गुट के सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को दावा किया है कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा डिप्टी CM मिल सकता है। चेहरा एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से ही होगा। उन्होंने कहा- मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन देखिए आगे क्या होता है। महाराष्ट्र में फिलहाल शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उपमुख्यमंत्री हैं। राउत ने कहा- महाराष्ट्र में पर्दे के पीछे अलग ही राजनीति चल रही है। शिवसेना शिंदे गुट में फूट पड़ चुकी है। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह अभी डिप्टी CM हैं। कल मुख्यमंत्री थे। हो सकता है कल वो डिप्टी CM भी न रहें। शिंदे को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिंदे महाराष्ट्र के दुश्मनों की सेवा में लगे हुए हैं। वे केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से पार्टी छोड़कर भागे। ये लोग CBI और ED से डर गए, लेकिन मोदी और शाह इनको भी नहीं छोड़ेगे। हमारी पार्टी मजबूत है। सत्ता आती-जाती रहती है। शिवसेना शिंदे गुट में फूट का दावा किया
राउत ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उद्योग मंत्री उदय सामंत शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना को विभाजित कर सकते हैं। उनके पास 20 विधायकों का समर्थन है। हालांकि सामंत ने पार्टी प्रमुख शिंदे के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा है कि उनके बीच दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा बोली- राउत भविष्यवाणी भूल जाते हैं शिंदे ने कहा था- उद्धव ने बाला साहेब से विश्वासघात किया
राउत का यह बयान शिंदे और उद्धव गुट के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे की 99वीं जयंती पर 23 जनवरी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित ‘शिवोत्सव’ कार्यक्रम के दौरान कहा- उद्धव ठाकरे ने अपने पिता की विचारधारा के साथ विश्वासघात किया। शिंदे ने कहा, ‘आपने 2019 में केवल CM की कुर्सी के लिए बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा को छोड़ दिया। आपने उनके सिद्धांतों को रौंद दिया, इसलिए आपको बालासाहेब ठाकरे स्मारक के बारे में बात करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे ढाई साल तक पूरे दिल से महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। राज्य की 2.4 करोड़ बहनों के प्यारे भाई के रूप में मुझे जो पहचान मिली है, वह सभी पदों से बढ़कर है। शिंदे ने उद्धव की आलोचना दोहराते हुए कहा कि हमारे लिए आत्मसम्मान किसी भी कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। ———————————————- संजय राउत के बयान से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… संजय राउत ने CM फडणवीस की तारीफ की, बोले- नक्सलियों का सरेंडर कराना सराहनीय शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने 3 जनवरी को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की थी। उन्होंने ‘सामना’ में लिखा था, ‘राज्य सरकार ने गढ़चिरौली जिले में एक्टिव नक्सलियों का सरेंडर कराकर सराहनीय काम किया है।’ पूरी खबर पढ़ें… राउत बोले- मुंबई हमारी ताकत, BMC चुनाव अकेले लड़ेंगे; MVA पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा करीब एक महीने पहले शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत कहा कि उनकी पार्टी मुंबई महानगर पालिका (BMC) चुनाव अकेले लड़ेगी। इससे महाविकास अघाड़ी (MVA) पर कोई असर नहीं पड़ेगा। राउत ने कहा, ‘कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि महानगर पालिका चुनाव अकेले लड़ा जाए।’ पूरी खबर पढ़ें…