मोकामा शूटआउट मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया है। पूर्व विधायक के वकील रजनीश कुमार ने बताया कि जमानत की अर्जी दी गई थी, लेकिन उसपर सुनवाई अभी लंबित है। शुक्रवार दोपहर 1.20 बजे बाहुबली ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट के बाहर बाहुबली के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। मोकामा गोलीबारी में पुलिस ने अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने जैसे आरोप लगाए गए हैं। अनंत सिंह के साथ ही गैंगस्टर सोनू को भी बाढ़ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोनू के फुलवारी जेल भेज दिया है। सुबह ही पुलिस अनंत सिंह के घर लदमा गांव में रेड मारने की तैयारी कर चुकी थी। बाढ़ में कई थानों की पुलिस पहुंची थीं। पटना से भी फोर्स गांव में भेजी गई थी। वहीं, मोकामा गोलीकांड में चौथी FIR दर्ज हुई है। अनंत सिंह के समर्थक उदय यादव के बयान पर पचमहला थाने में गैंगस्टर सोनू-मोनू, उनकी मां उर्मिला सिन्हा और पिता प्रमोद सिंह समेत 5 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। शूटआउट के समय पंडारक प्रखंड के सहनौरा निवासी उदय यादव को गोली लगी थी। आज सुबह मोकामा में फिर फायरिंग हुई इससे पहले आज सुबह मोकामा फिर फायरिंग हुई। पूर्व विधायक ने जलालपुर के हेमजा गांव में जिस मुकेश की मदद की थी, उसके घर पर सुबह 5.30 बजे पिस्टल से 5 राउंड गोलियां चली हैं। फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा है। पुलिस ने सोनू समेत 2 को गिरफ्तार किया आज हुई फायरिंग के बाद पंचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा ने छापेमारी की। इस दौरान जलालपुर निवासी और गैंगस्टर सोनू की गिरफ्तारी हुई है।सोनू पर मुंशी मुकेश के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है। अनंत सिंह के समर्थकों में शामिल डुमरा निवासी रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ‘बदमाशों ने कहा- कोई नहीं बचा पाएगा’ मुकेश ने बताया कि, ”फायरिंग के बाद जब पुलिस-प्रशासन को फोन किए। वो आए तो मुझे ही डांटने लगे। कहा- चुप रहिए, कोई गोली नहीं चली है। आपलोग तिल का ताड़ करते हैं।’ फायरिंग के बाद मुकेश के घर पर गार्ड की तैनाती कर दी गई है। वहीं हेमजा गांव निवासी मंटू सिंह ने कहा कि ‘पूरे गांव में दहशत है और लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। हमारे गांव के एक आदमी को घर पर आकर अगर मार देता है तो हम लोग जी कर क्या करेंगे।’ पटना SSP बोले- बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार होंगे मोकामा शूटआउट पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। पटना SSP अवकाश कुमार ने कहा कि सोनू और रोशन की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। SDPO मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। सम्राट चौधरी बोले- कानून अपना काम कर रही अनंत सिंह गोलीबारी मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि कानून अपना काम कर रही है। जो भी नामजद है, वो बेऊर भेजे गए हैं। लालू प्रसाद यादव के शासन में अपराध चरम पर था। आज भी लोगों को अगर लगता है की बिहार में लालू राज आने वाला है तो सहम जाते हैं। बुधवार शाम चलीं थी 100 राउंड गोलियां बुधवार शाम पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ नौरंगा गांव पहुंचे थे। वहां गैंगस्टर सोनू-मोनू और अनंत समर्थकों के बीच फायरिंग हुई थी। इस दौरान 100 राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही थी। फायरिंग का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। 53 सेकेंड के वीडियो में 20 राउंड फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है। ग्रामीण SP विक्रम सिहाग ने बताया था कि ‘बुधवार सुबह में हेमजा गांव के मुकेश सिंह के घर पर सोनू-मोनू की ओर से पैसे के लेन-देन को लेकर ताला मार दिया गया। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अनंत सिंह यहां आए थे।’ ‘पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और स्थानीय मुखिया उर्मिला देवी के बेटे सोनू और मोनू के बीच फायरिंग हुई। इस मामले मुकेश सिंह, सोनू-मोनू के पिता प्रमोद सिंह और पंचमहला थाना प्रभारी के बयान पर तीन केस दर्ज किए गए हैं। पूर्व विधायक ने कहा था- गोली चलाएगा तो जान लेंगे और देंगे गोलीबारी के बाद दोनों तरफ से तल्ख बयानबाजी हो रही है। एक तरफ अनंत सिंह कह रहे थे कि कोई गोली चलाएगा तो हम भी जान लेंगे और देंगे। वहीं सोनू-मोनू कह रहे थे तो हम बम चलाएंगे। अनंत सिंह सोनू-मोनू को चोर बता रहे हैं। अनंत सिंह का कहना है कि ‘जरूरत पड़ेगी तो फिर से उस गांव में जाऊंगा। जनता के साथ कोई गलत करेगा तो मैं फिर से नौरंगा गांव जाऊंगा।’ गैंगस्टर ने कहा था- शास्त्र और शस्त्र दोनों की परिभाषा बाहुबली को समझाएंगे वहीं, सोनू का कहना है कि ‘अनंत सिंह 68 की उम्र में 34 वाले से लड़ने चल दिए। शास्त्र और शस्त्र दोनों की परिभाषा बाहुबली को समझाएंगे।’ अनंत सिंह का कहना है कि ‘मेरे पास कुछ लोग आए और पूरी समस्या बताई। हमारे लोगों ने उन्हें डीएसपी के पास भेज दिया। लेकिन डीएसपी साहब नहीं थे। तो वो लोग फिर मेरे पास रोते हुए आए। मुझे बुखार था, लेकिन उनकी हालत देखकर मैंने उनके साथ चलने को तैयार हो गया। वहां जाने पर सोनू-मोनू ने मेरे लोगों पर फायरिंग कर दी। बचाव में इधर से भी फायरिंग हुई।’ 65 लाख के विवाद में सोनू-मोनू ने जड़ा था ताला ———————————————— इसे भी पढ़िए… ‘मैं 34 और अनंत सिंह 68 साल के, मुझसे लड़ेंगे’:गैंगस्टर सोनू बोला- बाहुबली की मानसिक हालत खराब, पूर्व विधायक का जवाब- फिर आऊंगा बिहार के मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई 100 राउंड फायरिंग का मामला अब आगे बढ़ता जा रहा है। दोनों तरफ से तल्ख बयानबाजी हो रही है। अनंत सिंह सोनू-मोनू को चोर बता रहे हैं। अनंत सिंह का कहना है कि ‘जरूरत पड़ेगी तो फिर से उस गांव में जाऊंगा।’ पूरी खबर पढ़ें। भास्कर एक्सक्लूसिव अनंत सिंह पर हमला, प्रत्यक्षदर्शी बोले-खुद गोली चला रहे थे:53 सेकेंड के वीडियो में 20 राउंड फायरिंग; देर रात खोखा चुनने पहुंची FSL, 3 FIR मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच बुधवार को 100 राउंड फायरिंग हुई। ग्रामीणों की माने तो शाम साढ़े 4 बजे पूर्व विधायक पहुंचे थे, जिसके बाद गोलियां चलीं। अनंत सिंह का कहना है कि ‘सोनू-मोनू से उनके आदमी बात करने गए तो उन्होंने फायरिंग की। पूरी खबर पढ़ें