आम आदमी पार्टी (AAP) ने 30 नवंबर को होने वाले दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन डिपार्टमेंट उपचुनाव के लिए पार्टी के 12 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। एमसीडी के जिन 12 वार्डों पर उप चुनाव है, उनमें दक्षिणपुरी वॉर्ड अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए रिजर्व है। वहीं शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां और ग्रेटर कैलाश वॉर्ड महिला उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है, जबकि मुंडका, चांदनी चौक, चांदनी महल, नारायणा, संगम विहार-ए और विनोद नगर वॉर्ड में सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवार भी नामांकन कर सकेंगे। इन 12 में से 9 वार्डों पर बीजेपी का और तीन पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था। आज की बाकी बड़ी खबरें… दिल्ली में रंजिश के चलते 6 साल के बच्चे का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार नई दिल्ली के सुभाष प्लेस इलाके में निजी रंजिश के चलते 6 साल के बच्चे का अपहरण किया गया। इसके बाद उससे मारपीट भी की गई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद समीम को गिरफ्तार किया। वो शकूरबस्ती इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि मीम ने कबूल किया कि उसने निजी रंजिश के चलते बच्चे का अपहरण किया था। वंदे भारत एक्सप्रेस में RSS एंथम गाने से जुड़ा मामला, केरल के मंत्री ने जांच के आदेश दिए केरल के जनरल एजुकेशन मिनिस्टर वी शिवनकुट्टी ने रविवार को एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों द्वारा कथित तौर पर आरएसएस के “गण गीतम” गाए जाने से जुड़े विवाद की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री के अनुसार, सरकार इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है। सामान्य शिक्षा निदेशक को तुरंत रिपोर्ट पेश करने कहा गया है। शिवनकुट्टी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में बच्चों का राजनीतिकरण और किसी विशेष समूह के सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए उनका इस्तेमाल करना संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग और भानु राणा विदेश में गिरफ्तार, जल्द प्रत्यर्पण भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। विदेश में सक्रिय देश के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर पकड़े गए हैं। हरियाणा पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया में और भानु राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया। दोनों को जल्द ही भारत लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस समय भारत के कई बड़े गैंगस्टर विदेशों में बैठकर नए लोगों की भर्ती कर रहे हैं और अपने आपराधिक नेटवर्क चला रहे हैं। तिरुमाला मंदिर पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पूजा-अर्चना और प्रभात सेवा की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने रविवार सुबह तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुकेश ने सुप्रभात सेवा के दौरान भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए।दर्शन के बाद, वैदिक विद्वानों ने रंगनायकुला मंडपम में मुकेश अंबानी को वेद आशीर्वाद (वैदिक आशीर्वाद) दिया। इससे पहले अक्टूबर में, मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम में पूजा-अर्चना की थी। ओडिशा के कटक में बालकनी गिरी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 3 घायल ओडिशा के कटक में शनिवार को एक पुरानी इमारत की बालकनी गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों की पहचान अब्दुल जलील (60), अब्दुल जाहिद (30) और अब्दुल मुजाहिद (5) के रूप में हुई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की।