एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान कोच्चि रेलवे स्टेशन पर छात्रों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का गण गीत गवाया गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इससे नाराज हो गए। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारत के धर्मनिरपेक्ष राष्ट्रवाद की आधारशिला के रूप में काम करने वाला रेलवे अब स्वतंत्रता संग्राम के साथ विश्वासघात करने वाले RSS के सांप्रदायिक एजेंडे का समर्थन कर रहा है। उन्होंने लिखा, ‘सरकारी कार्यक्रम में RSS का गण गीत छात्रों से गवाया जाना बहुत गलत है। ये स्वीकार नहीं किया जा सकता। दूसरे धर्मों के खिलाफ लगातार नफरत और सांप्रदायिक विभाजनकारी राजनीति फैलाने वाले RSS के गीत सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल करना संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है।’ विजयन ने लिखा कि वंदे भारत के उद्घाटन समारोह में उग्र हिंदुत्व की राजनीति की झलक देखने को मिली। इसके पीछे धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने की एक ओछी राजनीतिक मानसिकता थी। इस तरह की हरकतें सरकारी कार्यक्रमों के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को कमजोर करती हैं। कांग्रेस ने रेल मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा वहीं इस मामले पर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें पूछा गया है कि स्कूली छात्रों को शुभारंभ समारोह में RSS गीत गाने के लिए क्यों कहा गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रम को आरएसएस के समारोह में बदल दिया गया और दक्षिण रेलवे के आधिकारिक X हैंडल ने भी इसे गर्व से शेयर किया। यह भारतीय रेलवे का जबरदस्त दुरुपयोग है, जो एक राष्ट्रीय संस्था है और हर नागरिक की है, किसी विभाजनकारी विचारधारा की नहीं। उन्होंने कहा कि यह भारत को एक संवैधानिक गणराज्य से धीरे-धीरे आरएसएस-नियंत्रित निरंकुश शासन में बदलने का एक गलत प्रयास है। इस तरह के दुष्प्रचार संविधान के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और हमारी संस्थाओं की गरिमा को कमजोर करते हैं। विजयन ने RSS की तुलना इजराइल के जियोनीवादियों से की थी अक्टूबर में पिनाराई विजयन ने RSS की तुलना इजराइल के जायोनीवादियों से की थी। दोनों को ‘जुड़वा भाई’ कहा था। उन्होंने कहा था कि दोनों ही कई मुद्दों पर सहमत हो सकते हैं। …………………………
केरल और पिनाराई विजयन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… केरल में अत्यधिक गरीबी खत्म, देश का पहला राज्य बना: CM पिनाराई ने विधानसभा में घोषणा की; विपक्ष का बायकॉट, कहा- यह फ्रॉड है केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 1 नवंबर को विधानसभा में राज्य ने अत्यधिक गरीबी से मुक्त होने की औपचारिक घोषणा की थी। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) सरकार का दावा है कि केरल ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य बना है। पिनाराई सरकार ने राज्य से अत्यधिक गरीबी हटाने के लिए 2021 में अत्यधिक गरीबी उन्मूलन परियोजना (EPAP) शुरू की थी। इसके तहत 64,006 परिवारों की पहचान की गई थी। सरकार का दावा है कि 4 सालों के दौरान इन परिवारों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाल लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…