जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डॉक्टर अदील अहमद के लॉकर से AK-47 राइफल बरामद की गई है। अदील अहमद अनंतनाग के रहने वाले हैं। वे 24 अक्टूबर 2024 तक GMC अनंतनाग में कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के पास से इस तरह के हथियार की बरामदगी आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता मानी जा सकती है। बिना लाइसेंस हथियार रखने पर सख्त सजा
इंडियन आर्म्स एक्ट 1959 के मुताबिक बिना लाइसेंस के आधुनिक/प्रोहीबिटेड हथियार रखने पर सख्त सजा का प्रावधान है। यदि जांच में हथियार किसी आतंकवादी/अवैध गतिविधि या संगठन से जुड़ा पाया गया तो UAPA (Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967) के तहत केस दर्ज होता है। ———————– ये खबर भी पढ़ें… जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकी ढेर: घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (LoC) के पार से शुक्रवार को घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था। पूरी खबर पढ़ें…