आंंध्र प्रदेश के सलूर में गुरुवार सुबह बस में आग लग गई। हादसे के वक्त बस में 10 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले 24 अक्टूबर को कुर्नूल में प्राइवेट बस में आग लग गई थी जिसमें 20 यात्री जिंदा जल गए थे। जानिए क्या हुआ बस पहाड़ी चढ़ाई चढ़ रही थी तभी अचानक इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने तुरंत बस रोक दी और यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। कुछ ही देर में इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जिले की ASP अंकिता सुराना ने बताया कि आग का कारण शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि सटीक वजह का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर की फुर्ती से सभी यात्रियों की जान बच गई। 13 दिन में दूसरा हादसा 24 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई थी। हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए थे। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई। बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। इनमें से कई जल गए। 19 ने कूदकर जान बचाई। इमरजेंसी गेट तोड़कर निकले लोग बुरी तरह झुलस गए थे, इन्हें कुर्नूल सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। —- ये खबर भी पढ़ें लाशों के नीचे दबे थे घायल, बचाओ-बचाओ चिल्लाए…:इंदौर में बस खाई में गिरी सोमवार रात करीब 9.40 बजे इंदौर-इच्छापुर नेशनल हाईवे पर सिमरोल के भेरूघाट पर बस और कार में टक्कर हो गई थी। टक्कर होते ही बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 महिलाओं समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 12 यात्री घायल हैं। पूरी खबर पढें