राहुल गांधी के वोट चोरी मुद्दे से चर्चा में आई ब्राजीलियन मॉडल का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उसने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए मॉडल पुर्तगाली में बोल रही है। वह मजाक में कह रही है, ‘दोस्तों, मैं आपको एक जोक सुनाने जा रही हूं। यह बहुत बुरा है। क्या वे मेरी पुरानी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं?’ मॉडल कह रही है- मेरी फोटो पुरानी है, मैं तब जवान थी। लोग भारत में वोटिंग के लिए मेरी तस्वीर इस्तेमाल कर रहे हैं। वे मुझे एक-दूसरे से लड़ने के लिए इंडियन बता रहे हैं। देखो यह कितना अजीब है! मैं तो सिर्फ नमस्ते जानती हूं। इस दौरान महिला ने दावा किया कि वह कभी भारत गई ही नहीं तो वोट कैसे डालेगी? बता दें कि इस मॉडल को राहुल गांधी ने हरियाणा में वोटर होने का दावा किया है। राहुल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि इस मॉडल के कई नाम है इसका फोटो लगी मतदाता पर्चियों का इस्तेमाल कर विधानसभा चुनाव 2024 में 22 वोट डाले गए। उधर, हरियाणा के राई विधानसभा क्षेत्र की जिस महिला विमला की आईडी पर ब्राजीलियन मॉडल का फोटो लगा था, उसका परिवार भी सामने आया है। विमला के बेटे ने कहा कि उनकी मां के नाम पर एक अन्य मतदाता पंजीकृत है, जिसका अलग ईपीआईसी नंबर है और वही घर का नंबर है। उन्होंने कहा कि उनकी मां को लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में वोट डालने में कोई समस्या नहीं हुई. लेकिन उनके घर के नंबर पर पंजीकृत मतदाता सूची में दिख रही आईडी को वह फर्जी बता रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी के दावे का समर्थन किया है और कहा कि इस धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, राहुल गांधी के खुलासे को लेकर पूछे गए एक सवाल पर हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर मीडिया में आना है, सोशल मीडिया में छाना, बस यहीं तक राहुल गांधी रह गए है। उनकी किसी बात में कोई वजन नहीं है। जिस ब्राजीलियन मॉडल की बात कर रहे है, वो उनकी मौसी होगी। इटली की उनकी मौसी होगी, इसलिए उसे ले आए। पता कीजिए वोट किसको दिया, वो उनकी मौसी है तो वोट भी उन्हीं को दिया होगा। उन्होंने (राहुल गांधी) ने ही वोट बनवाया होगा। ब्राजीलियन मॉडल के PHOTOS… जानिए, ब्राजीलियन मॉडल ने क्या-क्या कहा… हरियाणा की वे वोटर, जिनकी आईडी पर ब्राजीलियन मॉडल की फोटो… शादी के बाद शिफ्ट हुआ वोट, फिर भी लिस्ट में नाम
इसके अलावा राई विधानसभा क्षेत्र में ही वोटर आईडी कार्ड पर ब्राजीलियन महिला की फोटो के साथ सरोज का नाम भी नजर आ रहा है। सरोज के परिवार का कहना है कि शादी के बाद सरोज का वोट भिवानी विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया था। 2001 के बाद से सरोज ने यहां वोट नहीं डाला है। अब वे अचंभे में है कि सरोज का नाम अभी भी वोटर आईडी कार्ड में है और फोटो गलत नजर आ रही है।
सरोज की बहन का कहना है कि यह फ्रॉड है। उसका वोट जब भिवानी विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट हो गया है तो यहां वोटर लिस्ट में नहीं होना चाहिए। इसकी उचित जांच होनी चाहिए। मौत के बावजूद गुनिया का नाम वोटर लिस्ट में
राई विधानसभा क्षेत्र की गुनिया का मामला भी इसी तरह का है। गुनिया की मौत मार्च 2022 में हो गई थी। गुनिया का परिवार हैरत में है कि गुनिया की फोटो कैसे अभी भी वोटर लिस्ट में दर्ज है और उस पर गलत फोटो नजर आ रही है। परिवार ने कहा कि गुनिया ने मौत से पहले अपना वोट डाला था, लेकिन उन्हें गलत फोटो का नहीं पता था। सास का कहना है कि हमें नहीं पता कि क्या हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए। हरियाणा के शिक्षा मंत्री ने ये 3 बातें भी कही… राहुल ने कहा था- ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा में वोट डाला राहुल ने दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि हरियाणा में 2024 विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी हुए। राहुल ने एक महिला का फोटो दिखाया। इस पर राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है? उन्होंने प्रजेंटेशन दिखाते हुए दावा किया कि इस ब्राजीलियन मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथों पर सीमा, स्वीटी और सरस्वती के नाम पर 22 बार वोट डाला। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया। इस तरह 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि, उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली। मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। दोनों वेबसाइटों से इस तस्वीर को 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। यह तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी। इन वेबसाइटों पर महिला का नाम नहीं है, लेकिन फोटोग्राफर का नाम मैथ्यूस फरेरो है, जो ब्राजील के शहर बेलो होरिजोंटे में रहते हैं। फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट किया
जीलियन न्यूज एजेंसी आओस फेटोस ने लेरिसा की तस्वीर लेने वाले फोटोग्राफर मैथ्यूस फरेरो से भी बात की। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के दावे के बाद लाखों सोशल मीडिया यूजर्स उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को सर्च करने लगे। इसके कारण उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ा। फोटोग्राफर ने बताया कि कई लोगों ने प्रेजेंटेशन देखकर मैथ्यूस फरेरो को मॉडल का नाम समझ लिया। उन्होंने कहा- लोगों ने सचमुच मेरे सारे अकाउंट हैक कर लिए। कई अजीबोगरीब लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लोगों को शायद यह समझ नहीं आया होगा कि यह तस्वीर एक फ्री प्लेटफॉर्म से डाउनलोड की गई तस्वीर थी। ॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… राहुल ने जिसे हरियाणवी वोटर बताया, वह ब्राजीलियन मॉडल कौन:दावा-कभी सीमा, कभी स्वीटी बन 22 बार वोट डाला, यहां से BJP जीती कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल ने 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया। पूरी खबर पढ़ें…